Wednesday, July 1, 2026
25.9 C
Bhopal

1 साल से फरार चल रहे चोरों को बैरसिया पुलिस ने पकड़ा

भोपाल देहात की बैरसिया पुलिस ने 1 साल से फरार चल रहें चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक महिंद्रा पिकअप वाहन और एक लोहे की रॉड बरामद की है। इसके साथ ही आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक 02.03.2024 को मोहन साहू निवासी सिलावटपुरा, बैरसिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर द्वारा उसकी दुकान (भोपाल रोड पर स्थित) के ताले तोड़कर उसमें रखी सोयाबीन की बोरियाँ चोरी कर ली गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। वहीं पूर्व में इसी प्रकरण में आरोपी अन्नू कुशवाह उर्फ अनिकेत एवं राहुल अग्रवाल को गिरफ़्तार कर जेल भेजा जा चुका है। प्रकरण के अन्य तीन आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। थाना प्रभारी बैरसिया वीरेंद्र सेन ने बताया कि मंगलवार को हमें मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ये आरोपी विदिशा जिले के जंगल क्षेत्र में छिपे हैं। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सेन ने टीम गठित कर पुलिस टीम के साथ विदिशा पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को गिरफ़्तार किया। पकड़ाये गये आरोपियों के नाम संतोष कुशवाहा (29) ऋतिक रैकवार (24) अमन रैकवार (23) है।

1 साल से फरार आरोपियों को पकड़ने में इन लोगों की रही अहम भूमिका

पुरी कार्यवाही में थाना प्रभारी बैरसिया निरीक्षक वीरेन्द्र सेन, प्रधान आरक्षक रामेश्वर चौरसिया, आरक्षक संजय अंब एवं एनआरएस टीम के सदस्यों की विशेष भूमिका रही।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img