Friday, October 2, 2026
21.4 C
Bhopal

सगाई के पांच दिन पहले बिजली कंपनी में हेल्पर की खंबे से गिरकर मौत

विद्युत वितरण कंपनी में हेल्पर के रूप में कार्य कर रहे युवक की बुधवार को खंबे से गिरकर मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक उसकी सोमवार को सगाई होना थी। हादसा के बाद परिवार में सगाई की खुशियां मातम में बदल गई हैं। बताया जाता है कि ग्राम कराघाटी निवासी चंद्रशेखर मरकाम उम्र 25 वर्ष लंबे समय से सुल्तानपुर में विद्युत वितरण कंपनी में बतौर हेल्पर काम कर रहा था। दोपहर में वह नगर परिषद के सामने खंबे पर यह चढ़कर बिजली का सुधार कार्य कर रहा था। अचानक करंट लगने से वह नीचे आ गिरा। नीचे खड़े हेल्पर कुछ समझ पाते के उससे पहले ही वह गुमसुम हो गया। नीचे खड़े हेल्पर एवं घटना के बाद जुड़े लोग तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां स्वास्थ्य अधिकारी ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसकी जानकारी थाना में दी गई। करंट लगने से हेल्पर की मौत लापरवाही है या हादसा इस पर विद्युत वितरण कंपनी का कोई अधिकारी, कर्मचारी चर्चा करने को तैयार नहीं है। हेल्पर खंबे पर किसके कहने पर चढ़ा और क्या कर रहा था। वह काम कर रहा था या काम करने के पहले ही हादसे का शिकार हो गया यह बताने कोई तैयार नहीं है। बिजली बंद करने की अनुमति लेकर यह कार्य किया जा रहा था तो फिर बिजली कैसे चालू हुई। परिवार वालों ने बताया कि मृतक की सोमवार को सगाई होने वाली थी औरए कुछ दिन पहले यह घटना घट गईए इस घटना को देख परिवार वालों का रो- रो कर बुरा हाल है।

– सहायता राशि की घोषणा-

नायब तहसीलदार सौरभ मालवीय ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिवारजनों को ढांढस बंधाया। विद्युत वितरण कंपनी के डीजीएम अरविंद वर्मा से चर्चा की। जिस पर विभाग के अधिकारी ने सहायता राशि चार लाख रुपये देने की घोषणा की है। इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने पर विचार करने की बात कही है।

—

Hot this week

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img