Sunday, April 26, 2026
32.5 C
Bhopal

हिंदू लड़कियों से दोस्ती करने मंदिर आता था जीशान

इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में स्थित मोती बाबा मंदिर में बुधवार को एक युवक द्वारा युवतियों पर कमेंट्स करने और फर्जी पहचान बताने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंचे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने युवक से पूछताछ की, तो उसने अपना नाम अनिकेत तोमर बताया। फिर उसकी तलाशी ली गई, तो आधार कार्ड मिला, जिसमें उसका नाम मोहम्मद जीशान लिखा था। कार्यकर्ताओं ने पिटाई करने के बाद युवक को परदेशीपुरा पुलिस को सौंप दिया।

लोगों की सूचना पर मंदिर पहुंचे हिंदू जागरण मंच के मानसिंह राजावत और कुलदीप सिंह ने युवक से पूछताछ की। अनिकेत नाम बताने पर उससे आधार कार्ड मांगा गया, उसने कार्ड होने से इंकार कर दिया। जब तलाशी ली गई, तो कार्ड मिल गया। जिसमें उसका नाम मोहम्मद जीशान पुत्र करीम खान निवासी श्रीनगर काकड़ लिखा था।

मोबाइल में मिले लड़कियों के अश्लील फोटो-वीडियो

इसके बाद युवक का मोबाइल खंगाला गया, तो उसमें कई लड़कियों के अश्लील फोटो और वीडियो मिले। साथ ही कॉल सेंटर की युवतियों की चैटिंग और नंबर मिले। पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि वह टास्कुस कॉल सेंटर में काम करता है और वहीं की कई लड़कियों से संपर्क में है। उसने बताया कि वह मंदिर में आकर हिंदू लड़कियों से दोस्ती की कोशिश करता है और बहला-फुसलाकर संपर्क बनाता है।

पुलिस ने शुरू की पूछताछ

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि युवक से पूछताछ की जा रही है। पीड़ित पक्ष की शिकायत मिलने पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

Hot this week

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पार्किंगकर्मी की दबंगई, पुलिसकर्मी के साथ की बदतमीजी

​ भोपाल। राजधानी के आधुनिक रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर...

भोपाल पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: 10 अवैध अहातों पर छापा, 73 गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और...

ऑपरेशन FACE: भोपाल पुलिस ने पकड़े फर्जी सिम एक्टिव करने वाले दो जालसाज

​भोपाल (देहात)। राजधानी के थाना गुनगा पुलिस ने ‘ऑपरेशन...

MP में हेलमेट पर महाअभियान: 26 अप्रैल से पुलिस की ‘नो हेलमेट, नो राइड’ सख्ती

​भोपाल। मध्यप्रदेश की सड़कों पर बढ़ते हादसों को देखते...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img