Sunday, April 26, 2026
40.1 C
Bhopal

12 जुलाई को प्रदर्शन करेंगे बिजलीकर्मी

संविदा कर्मचारियों को नियमित करने समेत 9 सूत्रीय मांगों को लेकर 12 जुलाई को मध्यप्रदेश के बिजलीकर्मी प्रदर्शन करेंगे। उनका कहना है कि सरकार को 4 जुलाई तक चर्चा करने की बात कही थी। बावजूद चर्चा नहीं हुई। इसके चलते अब आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्पलाई इंजीनियर संगठन के बैनर तले यह आंदोलन होगा। प्रवक्ता लोकेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि भोपाल में यह प्रदर्शन नीलम पार्क में होगा। इसमें प्रदेशभर से बिजलीकर्मी जुटेंगे।

5 हजार संविदा कर्मचारी कार्यरत प्रवक्ता श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली विभाग में 5 हजार संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं। सभी संविदा कर्मी संपूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत लिखित, साक्षात्कार, मेरिट के माध्यम से भर्ती हुए हैं, लेकिन भविष्य सुरक्षित महसूस न कर पाने की वजह से 10-12 साल के अनुभवी संविदा कर्मी अब नौकरी छोड़कर दूसरे विभागों में जा रहे हैं। ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन विभाग के 100 से अधिक संविदा कर्मी नौकरी छोड़ चुके हैं। उनके आंदोलन पर जाने से बिजली सप्लाई व्यवस्था ठप हो सकती है।

इन मांगों को लेकर आंदोलन

  • संविदा कर्मचारियों को सीधे नियमित किया जाए।
  • बिजली कंपनियों में गृह जिला ट्रांसफर (कंपनी टू कंपनी) नीति बनाई जाए।
  • संविदा नीति 2023 में महंगाई भत्ता DA, इंक्रीमेंट जोड़ा जाए।
  • राजस्व सहायक अधिकारी एवं कार्यालय सहायक उच्च शिक्षा प्राप्त समकक्ष पद पर तकनीकी पद दिया जाए। प्रथम हायर स्केल दिया जाए।
  • मध्य क्षेत्र में संविदा परीक्षण सहायक की वेतन विसंगति दूर की जाए।
  • संविदा नीति 2023 में पूर्व से निर्धारित भर्ती में 50% आरक्षण दिया जाए।
  • राष्ट्रीय अवकाश एवं उत्सव अवकाश में संविदाकर्मियों को काम करने पर दोगुना मानदेय दिया जाए।
  • नियमित कर्मियों के समान नियम अनुसार 9, 18, 35 वर्ष पूर्ण करने पर उच्च वेतनमान एवं प्रमोशन दिया जाए।
  • शासकीय सेवा में संविदा से सीधी भर्ती होने पर 3 वर्ष की परीक्षा अवधि 70, 80 और 90 नियमावली को समाप्त किया जाए।

Hot this week

भोपाल: मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवक से 32 लाख हड़पे, केस दर्ज

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में जिम व्यवसाय में...

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पार्किंगकर्मी की दबंगई, पुलिसकर्मी के साथ की बदतमीजी

​ भोपाल। राजधानी के आधुनिक रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर...

भोपाल पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: 10 अवैध अहातों पर छापा, 73 गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और...

ऑपरेशन FACE: भोपाल पुलिस ने पकड़े फर्जी सिम एक्टिव करने वाले दो जालसाज

​भोपाल (देहात)। राजधानी के थाना गुनगा पुलिस ने ‘ऑपरेशन...

Topics

भोपाल: मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवक से 32 लाख हड़पे, केस दर्ज

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में जिम व्यवसाय में...

भोपाल पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: 10 अवैध अहातों पर छापा, 73 गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और...

ऑपरेशन FACE: भोपाल पुलिस ने पकड़े फर्जी सिम एक्टिव करने वाले दो जालसाज

​भोपाल (देहात)। राजधानी के थाना गुनगा पुलिस ने ‘ऑपरेशन...

MP में हेलमेट पर महाअभियान: 26 अप्रैल से पुलिस की ‘नो हेलमेट, नो राइड’ सख्ती

​भोपाल। मध्यप्रदेश की सड़कों पर बढ़ते हादसों को देखते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img