Saturday, November 28, 2026
16.1 C
Bhopal

क्राइम ब्रांच ने पकड़े फरार गांजा तस्कर मां बेटे, दोनों पर था इनाम घोषित

भोपाल क्राइम ब्रांच ने गांजे के मामले में फरार चल रहे 5000 इनामी मां बेटे को गिरफ्तार किया है | जानकारी के मुताबिक आरोपी मां बेटे उड़ीसा से गांजा लाकर भोपाल में बेच थे है | वहीं दोनों आरोपियों पर क्राइम ब्रांच के साथ-साथ भोपाल के थानों में भी कई केस दर्ज हैं | मामले में क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी किरण अहिरवार (55) और उसका बेटा मोनू अहिरवार (30) थाना क्राइम ब्रांच के एनटीपीएस मामले में फरार चल रहे थे | जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को सुभाष नगर अंडर ब्रिज के नीचे से क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है | वही दोनों फरार आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया |

Hot this week

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

दतिया। जिले में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ...

डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है सेवा विस्तार, विदाई परेड की तैयारियां अचानक रोकी गईं

भोपाल। मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना...

अस्थि विसर्जन के दौरान विवाद: परिवार ने पुलिस और ग्रामीणों पर लगाए मारपीट व युवक के अपहरण के आरोप

भोपाल (बैरसिया)। बैरसिया तहसील के ग्राम कड़ैयाशाह में पारधी...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img