Monday, October 5, 2026
29.1 C
Bhopal

भोपाल में बोलेरो ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचला

भोपाल के कोलार इलाके में दानिशकुंज पर एक बोलेरो कार ने बाइक सवार मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कुसुम कुशवाह की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बेटे को मामूली चोटें आई हैं। घटना के समय बोलेरो में चार युवक सवार थे। सभी एक काले रंग की स्कॉर्पियो का पीछा कर रहे थे। पीछा करते समय लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हादसा हुआ है।

घटना के समय पास से ही एक राजनेता का काफिला गुजर रहा था। इसकी व्यवस्था के लिए घटना स्थल के पास पुलिस बल भी तैनात था। लिहाजा काफिले के पायलेट वाहन में सवार पुलिसकर्मियों और स्थानीय पुलिस ने बोलेरो को रोका और उसमें सवार युवकों को हिरासत में ले लिया।

होटल का संचालन करती थी महिला

पुलिस के मुताबिक दामखेड़ा ए सेक्टर निवासी कुसुम कुशवाह पति स्वर्गीय हेगालाल कुशवाह (52) डी मार्ट के पास चाय नाश्ते की होटल चलाती थीं। बुधवार रात 10:30 बजे वे होटल बंद कर बेटे राजन की बाइक पर सवार होकर घर जा रही थीं। तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मारी, जिससे महिला की मौत हो गई है। मृतका के तीन बेटे, एक बेटी हैं। बेटों की शादी हो चुकी है। ​​​​​

20 दिन पहले खोली थी होटल

कुसुम कुशवाह ने बीस दिन पहले ही चाय नाश्ते की दुकान का इनोग्रेशन किया था। बेटे के साथ इस दुकान का संचालन करती थीं। स्वयं नाश्ता बनाने का काम करती थीं। पति की कोरोना के चलते चार साल पहले मौत हो चुकी है।

बोलेरो में शराब कंपनी के कर्मचारी थे सवार

बताया जा रहा है कि कुसुम और बेटे को टक्कर मारने वाली बोलेरो कार एक स्कॉर्पियो का पीछा कर रही थी। स्कॉर्पियो में शराब तस्कर सवार थे। जबकि बोलेरो कार में एक शराब कंपनी से जुड़े लोग थे। टक्कर लगते ही बोलेरो कार को मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। स्पॉट पर ही आरोपी चालक की जमकर पिटाई की गई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसे राहगीरों ने अपने मोबाइल से शूट किया था।

Hot this week

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

विदिशा पुलिस का बड़ा एक्शन: ब्राउन शुगर तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार

​गंजबासौदा/विदिशा ​विदिशा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ...

Topics

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img