Sunday, August 16, 2026
24.1 C
Bhopal

डांस सिखाने के बहाने साहिल करता थाअश्लील हरकत, खुद को बताता था हिंदू

राजधानी के लव जिहाद मामले में ऐशबाग थाने ने चालान पेश कर दिया है। इस मामले में यह आखिरी चालान यानी पांचवां चालान है। ऐशबाग थाना पुलिस ने इस मामले में साहिल को आरोपी बनाया है। पीड़ित एक मेकअप आर्टिस्ट है। वह अशोका गार्डन इलाके में डांस क्लास जाती थी।

वहीं, पास में ही साहिल भी अपनी एक डांस क्लास चलाता था। साहिल ने निक्की नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाई थी और उससे जुड़ गया था। दोनों में बात होने लगी, तो पीड़िता ने साहिल डांस क्लास ज्वाइन कर ली। साहिल ने खुद को हिंदू बताया था। निक्की नाम होने के चलते छात्रा को भी नहीं पता चला कि वह असल में मुस्लिम है

डांस क्लास के दौरान साहिल उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। इस्लाम धर्म की अच्छाइयां बताता था और सनातन धर्म की बुराई करता था। इसके बाद पीड़िता को साहिल के मुस्लिम होने का पता चला। साहिल ने कहा कि वो उससे शादी कर ले और इस्लाम धर्म अपना ले।

लेकिन पीड़िता ने अपनी बड़ी बहन को पूरी बात दी। पीड़िता की बहन ने साहिल की मां को घटना की जानकारी दी और बताया कि उनका बेटा परेशान करता है। उसके साथ अश्लील हरकत करता है। धर्म बदलने का दबाव बनाता है। साहिल की मां ने कहा था कि वे बेटे को समझाइश देंगी।

शादी से इंकार पर आत्महत्या करने की देता था धमकी

पीड़िता के मुताबिक साहिल ने उससे शादी करने के लिए कहा था। शादी से मना करने पर साहिल आत्महत्या करने की धमकी देता था। युवती ने साहिल से बात करना भी बंद कर दिया था। लेकिन, साहिल कहता था कि वो जहर खा लेगा। जिसके बाद पीड़िता ने उससे दोबारा बात करनी शुरू कर दी थी। इसी का फायदा उठाकर साहिल उसके साथ अश्लील हरकत करता था।

Hot this week

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...

पत्नी को लेने गया तो सुसराल वालो ने की मारपीट युवक ने खाया जहर

ग्वालियर:किलागेट थाना क्षेत्र के मेवाती मोहल्ला (जगनापुरा) में रहने...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img