Sunday, October 4, 2026
24.1 C
Bhopal

कोर्ट ने पिता को सौंपी थी बच्ची की कस्टडी

भोपाल के गौतम नगर में रहने वाली राखी सिन्हा के घर शुक्रवार सुबह छत्तीसगढ़ पुलिस वारंट लेकर पहुंची। महिला ने पुलिस को देख घर के दरवाजे बंद कर लिए और अंदर से खुद को 10 साल की बेटी के साथ बंद कर लिया। पुलिस की टीम काफी देर तक दरवाजा खुलवाने की कोशिश करती रही, लेकिन महिला तैयार नहीं हुई। बाद में गोविंदपुरा पुलिस की समझाइश के बाद महिला बाहर आई और पुलिस दोनों को थाने ले गई।

दरअसल, राखी सिन्हा और उनके पति अभिनव श्रीवास्तव के बीच कोर्ट से सेप्रेशन हो चुका है। कोर्ट ने बच्ची की कस्टडी पिता को सौंपी थी, जबकि मां को सप्ताह में दो दिन मिलने की अनुमति थी। कुछ दिन पहले राखी बच्ची से मिलने गईं और उसे बिना अनुमति भोपाल ले आईं। इस बात की जानकारी पिता ने कोर्ट को दी, जिसके बाद कोर्ट ने महिला के खिलाफ वारंट जारी किया और बच्ची की कस्टडी दोबारा पिता को सौंपने के निर्देश दिए।

शुक्रवार को छत्तीसगढ़ पुलिस इसी आदेश की तामील के लिए भोपाल पहुंची थी। राखी सिन्हा ने वारंट लेने से इनकार कर दिया और खुद को बच्ची के साथ कमरे में बंद कर लिया। बाद में स्थानीय पुलिस की मध्यस्थता से वह बाहर आईं। बच्ची का पिता, जो छत्तीसगढ़ पीडब्ल्यूडी में अधिकारी है, पुलिस के साथ मौजूद था। वहीं मां ने बताया कि वह मध्यप्रदेश बीज निगम में पदस्थ हैं।

फिलहाल दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

Topics

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img