Wednesday, May 6, 2026
32.1 C
Bhopal

भोपाल जिपं उपाध्यक्ष बोले- मुझ पर डंपर चढ़वा देंगे माफिया

भोपाल जिला पंचायत के उपाध्यक्ष और बीजेपी नेता मोहन सिंह जाट ने सरकार से सिक्योरिटी गार्ड यानी, गनमैन मांगा है। जाट ने बताया, मैंने 11 जुलाई को हुई मीटिंग में भोपाल में अवैध खनन का मुद्दा उठाया था। इसके बाद मुझे खनन माफिया से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। कह रहे हैं कि मुझ पर डंपर चढ़वा देंगे।

इसे लेकर उपाध्यक्ष जाट ने कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को लिखित शिकायत भी की है। जिसमें उन्होंने खनिज माफिया, ठेकेदार और बिल्डर्स से सुरक्षा के लिए गनमैन उपलब्ध कराने की बात कहीं। कलेक्टर सिंह ने बताया, जिपं उपाध्यक्ष ने आवेदन दिया है। इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

मुझे खुद आकर धमकियां मिल रही 11 जुलाई को जिला पंचायत में साधारण सभा की बैठक में उपाध्यक्ष जाट ने जिले में बड़े पैमाने पर मुर्रम का अवैध खनन होने का मुद्दा उठाया था। जिसमें खनिज अधिकारी पर भी नाराजगी जताई थी। इसके बाद कलेक्टर सिंह ने सभी एसडीएम और खनिज अधिकारी को खदानों के आसपास तार फेंसिंग कराने को कहा था।

उपाध्यक्ष जाट ने बताया, कलेक्टर के निर्देश के बाद हुई कार्रवाई के बाद मुझे कुछ लोगों ने जान से मारने की धमकियां दी हैं। पीएचई विभाग के ठेकेदारों ने भी कुछ महीने पहले अभद्रता की थी। जिला पंचायत में ही राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा द्वारा ली गई बैठक में भी मैंने अवैध कॉलोनियां काटने वाले कॉलोनाइजरों की शिकायत की थी। इसके बाद कुछ कॉलोनाइजर भी लगातार धमकियां दे रहे हैं। मैंने जो भी मुद्दे उठाए, वे सभी जनहित के हैं। धमकियां मिलने से जान से खतरा है। इसलिए कलेक्टर को आवेदन देकर गनमैन मांगा है।

11 जुलाई को हुई साधारण सभा की बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट ने अवैध खनन का मुद्दा उठाया था।

जनप्रतिनिधि बोले-हम पौधे रोपे, आप उखाड़ दें, मेरे पास इसके सबूत भोपाल जिला पंचायत की मीटिंग में उपाध्यक्ष जाट ने खनिज खदानों के आसपास तार फेंसिंग नहीं होने और अवैध खनन का मुद्दा उठाया था। उपाध्यक्ष जाट खनिज विभाग के अफसरों पर जमकर भड़के थे। उन्होंने कहा था कि सरकार पौधे रोप रही है। अभियान चला रही है। हमने भी जंगल और गांवों में पौधे रोपे, लेकिन खनिज खदानों के आसपास से इन्हीं पौधों को उखाड़ दिया गया। मेरे पास इसके सबूत हैं। यदि मैं गलत हूं तो इस्तीफा दे दूंगा।

उन्होंने कहा था कि जिले में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है। जिम्मेदार अफसरों का इस ओर ध्यान नहीं है। हमने जहां पर पौधे रोपे, उन्हें ही खनिज खदान संचालकों ने जेसीबी से उखड़वाकर फेंक दिया, जबकि खदान की निश्चित सीमा होती है और तार फेंसिंग कराना पड़ती है। पूरे जिले में नियम से ज्यादा खनन हो रहा है। इसमें जिम्मेदार भी शामिल हैं।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, समय रहते निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

Topics

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का औचक निरीक्षण: खुद पानी पीकर जांची पेयजल की शुद्धता

​बैरसिया। प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए भोपाल कलेक्टर...

जन्मदिन की खुशियों के बीच भाई बना ‘हैवान’, चचेरे भाई की उंगली चबाकर की अलग

​ग्वालियर | मुख्य संवाददाता शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img