Saturday, October 3, 2026
33 C
Bhopal

भोपाल में बीमारी से तंग युवक ने फांसी लगाई

भोपाल छोला मंदिर इलाके में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उसका शव शुक्रवार की रात को घर के स्टोर रूम में फंदे पर लटका मिला था। युवक थैलेसीमिया नाम की खास बीमारी से ग्रस्त था। हर महीने उसके शरीर का पूरा खून बदला जाता था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

छोला मंदिर पुलिस ने बताया कि राहुल मेहरा पुत्र नर्मदाप्रसाद मेहरा (30) मालीखेड़ी में रहता था। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। वह छोटे भाई के साथ रहता था। इमामी गेट स्थित एक जूस की दुकान में काम करता था। छोटे भाई की शादी हो चुकी है जबकि राहुल की शादी नहीं हुई थी। मोहल्ले में उसके अन्य नजदीकी रिश्तेदार भी रहते हैं।

रिश्तेदार उठा रहे थे बीमारी का खर्च

रिश्तेदार मिलकर राहुल की बीमारी का खर्च उठा रहे थे। जब कभी उसकी तबीयत ठीक रहती तो वह काम पर चला जाता था। शुक्रवार रात को छोटा भाई काम के सिलसिले में घर के स्टोर रूम में पहुंचा तो वहां पर राहुल फंदे पर लटका मिला। उसने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना किया।

Hot this week

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img