Friday, February 27, 2026
28.4 C
Bhopal

मंदिर जा रही महिला की एक्सीडेंट में मौत

भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में शुक्रवार की रात मंदिर जा रही महिला को फैक्ट्री की स्टाफ बस ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाइक का संतुलन एक पानी से भरे गढ्‌ढे में टायर पड़ने के बाद बिगड़ा था। घटना में बाइक चला रहे भाई को मामूली चोट आई हैं। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, किरण केतवास (48) साकेत नगर में रहती थी। वह गृहिणी थीं। शुक्रवार की रात को अपने भाई उमेश केतवास के साथ बाइक पर सवार होकर मंदिर जा रही थी। बरखेड़ा में बाइक का टायर पानी से भरे गढ्ढे में पड़ गया।

इससे बाइक का संतुलन बिगड़ा, महिला बाइक से गिर गई। इसी बीच पीछे से आ रही बस ने उसे टक्कर मार दी। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई।

मजदूरों से भरी हुई थी बस

टक्कर मारने वाली बस मंडीदीप से मजदूरों को लाने और ले जाने का काम करती है। घटना के समय बस में मजदूर सवार थे। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही पुलिस ने पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

नाबालिग से ज्यादती: आरोपी वकील यावर खान को हाईकोर्ट से राहत नहीं, ट्रायल जारी रहेगा

​जबलपुर/भोपाल | ​भोपाल के चर्चित नाबालिग दुष्कर्म और मानव...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

Topics

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

कुंवारा बनकर करता रहा युवती का शोषण, अब सलाखों के पीछे

ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर इलाके में मानवता...

टीकाकरण के बाद दो मासूमों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत, दूसरा ICU में

रतलाम/बिलपांक | ​जिले के नयाखेड़ा गांव में मंगलवार को नियमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img