Saturday, October 3, 2026
26.8 C
Bhopal

भोपाल के पीएम श्री स्कूल में हादसा

भोपाल में एक स्कूल में चलती क्लास के दौरान छत का प्लास्टर उखड़कर छात्राओं पर आ गिरा। इस हादसे में दो छात्राएं घायल हो गई।

हादसा शुक्रवार को राजधानी के बरखेड़ा स्थित शासकीय पीएम श्री महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्कूल में हुआ। जिसका वीडियो शनिवार को सामने आया है।

खास बात ये है कि इसी स्कूल में करीब एक हफ्ते पहले भी क्लास में छत का प्लास्टर गिरा था, हालांकि उस दौरान क्लास में कोई नहीं होने से हादसा टल गया था। स्कूल का भवन 1984 में बना था।

वीडियो में ये नजर आ रहा…

वीडियो में दिख रहा है कि क्लास चल रही है। टीचर खड़े होकर बच्चों को पढ़ा रही है। इसी दौरान अचानक छत का प्लास्टर उखड़कर नीचे आता है, जो सबसे आगे की रो में बैठी दो छात्रा के सिर पर गिरता है।

वीडियो में दिख रहा है कि प्लास्टर गिरते ही क्लास में हड़कंप का माहौल हो गया। सभी छात्राएं और टीचर बाहर की ओर भागते नजर आए। इस घटना में पहली सीट पर बैठी दो छात्राओं के साथ ही टीचर और अन्य छात्राएं मामूली रूप से घायल हुई है।

इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी एनके अहिरवार ने कहा-

जानकारी मिलने पर स्कूल प्रबंधन को ऐसी कक्षाओं में क्लास ना लगाने के आदेश दिए हैं।

तीन तस्वीरों में देखिए

मामले में स्कूल प्रबंधन ने की शिकायत स्कूल प्रबंधन ने शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को एक शिकायत पत्र दिया है। जिसमें एक बच्ची को गंभीर चोट आने की पुष्टि की गई है। प्रबंधन ने बताया कि स्कूल की कक्षाओं में बारिश के बाद से ही सीलन की समस्या बनी हुई है, जिसकी सूचना पहले ही दी जा चुकी थी।

पूरे स्कूल में सीलन की समस्या बारिश के साथ स्कूल के ज्यादातर हिस्सों में सीलन की समस्या लगातार बनी हुई है। इस संबंध में स्कूल प्रबंधन ने पहले भी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिकायत की थी, जिसके बाद कुछ क्लासरूम में मरम्मत का काम शुरू किया गया है। हालांकि, छात्राओं की अधिक संख्या के कारण अभी भी सीलन वाले कमरों में क्लासें लग रही हैं, जिससे भविष्य में भी ऐसी घटनाओं की आशंका बनी हुई है।

खराब स्थिति में शौचालय

स्कूल में छात्राओं के लिए बने शौचालयों की हालत भी बेहद खराब है। लोहे के दरवाजे नीचे से गल गए हैं, दीवारों पर सीलन है और शौचालय गंदे पड़े हैं। स्कूल स्टाफ के अनुसार, हर साल बारिश में यही स्थिति होती है। कई बार शिकायत पत्र लिखे जाते हैं, जिसके बाद थोड़ा-बहुत काम होता है और बाकी चीजें टाल दी जाती हैं।

कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने इस घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा –

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img