Saturday, May 16, 2026
31.1 C
Bhopal

सुनील चौहान मर्डर केस में एक और केस दर्ज

टीआई सुशील पटेल के अनुसार, शिकायतकर्ता दिनेश चौहान ने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी, जिसमें शुभम नेपाली मृतक सुनील चौहान को हत्या की धमकी देता सुनाई दे रहा है। यह रिकॉर्डिंग घटना से पहले की है।

दिनेश की शिकायत पर शुभम नेपाली, उसकी पत्नी पूजा नेपाली, रेवाराम और राज गोयल के खिलाफ हत्या के राजीनामे के लिए धमकी देने, जान से मारने की धमकी देने और हत्या में संलिप्तता के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सुनील चौहान की हत्या करीब एक साल पहले हुई थी। हत्या के वक्त आरोपी अंशू उर्फ हर्ष (राज गोयल का भाई), आदर्श उर्फ अर्जुन बिल्लोरे, बबलू उर्फ तुलसीराम कहारे और श्याम उर्फ टीटा गुजराल शामिल थे। उस समय पुलिस ने इस हत्याकांड को शराब के नशे में हुआ विवाद बताते हुए शुभम नेपाली का नाम जांच में शामिल नहीं किया था।

दिनेश ने यह भी बताया कि 10 मई को जिला न्यायालय परिसर में शुभम, पूजा और राज ने उसे धमकाया और राजीनामा करने के लिए दबाव डाला। इसके बाद 26 जुलाई को रेवाराम, शुभम और पूजा ने उस पर पिस्टल तान दी और कहा, “तेरे भाई की हत्या करवा दी, अब तेरी भी करवा देंगे।”

महेश टोपी का साथी था सुनील

एक साल पहले मारे गए सुनील चौहान का संबंध कुख्यात बदमाश महेश टोपी की गैंग से था। बताया जा रहा है कि सुनील की हत्या शुभम नेपाली और टोपी गैंग के बीच लंबे समय से चल रही गैंगवार के चलते हुए थी। हत्या के वक्त भी गैंगवार की बात सामने आई थी, लेकिन तत्कालीन पुलिस अधिकारियों ने मामले को दबा दिया था।

अब सामने आए मोबाइल डिटेल्स में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। शुभम नेपाली फरारी के दौरान द्वारकापुरी थाने में पदस्थ कुछ पुलिसकर्मियों और क्राइम ब्रांच के अधिकारियों से लगातार संपर्क में था। कुछ ऐसे पुलिसकर्मी भी शामिल हैं जिनका बाद में ट्रांसफर हो गया था।

इतना ही नहीं, शुभम के साथियों की जमानत के लिए कुख्यात भूमाफिया प्रेम का नाम भी सामने आया है, जो आरोपियों को कानूनी मदद पहुंचा रहा था। पुलिस अब प्रेम की भूमिका की भी जांच कर रही है और उसके मोबाइल की कॉल डिटेल्स भी खंगाली जा रही हैं।

हालांकि, जब इस पूरे मामले को लेकर द्वारकापुरी टीआई सुशील पटेल से सवाल किया गया तो उन्होंने इन जानकारियों से साफ इनकार कर दिया। फिलहाल, जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है और शुभम नेपाली के नेटवर्क पर पुलिस की नजर है।

Hot this week

बिजली बंद करने से रोका, तो तीन भाइयों ने युवक को पीटा

​इंदौर | शहर के चंदन नगर इलाके में दबंगई...

पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के नाम पर ‘बाबा’ ने शिक्षक की पत्नी से ठगे ₹1.75 लाख

​भोपाल | राजधानी के कमला नगर इलाके में श्रद्धा...

ईरान-अमेरिका तनाव की आंच अब आपकी जेब तक: एमपी में ₹3 महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

​भोपाल/इंदौर | पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का सीधा...

Topics

बिजली बंद करने से रोका, तो तीन भाइयों ने युवक को पीटा

​इंदौर | शहर के चंदन नगर इलाके में दबंगई...

भड़काऊ वीडियो जारी करने पर संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष पर FIR

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था को खतरे में डालने...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, SAF आरक्षक पर मामला दर्ज

​ग्वालियर। शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में शादी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img