Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

क्राइम ब्रांच ने स्मैक के साथ युवक को धरदबोचा

भोपाल क्राइम ब्रांच इन दिनों नशे के सौदागरो पर कहर बनकर टूट रही है | इसी क्रम में भोपाल क्राइम ब्रांच ने एक युवक को 5.84 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है | आरोपी के पास से पकड़ाई स्मैक कीमत 175000 रुपए बताई जा रही है | जानकारी के मुताबिक आरोपी आदित्य नामदेव (20) विज्ञान भवन के पास ग्राहक को नशा का खपाने की फिराक में खड़ा था | इसके बाद क्राइम ब्रांच ने मुखबिर के बताए हुए स्थान पर आरोपी को स्मैक के साथ दबोच दिया | वहीं आरोपी डिलीवरी बॉय का काम करता है | इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ थाना कटारा हिलस में कई मामले दर्ज हैं | मामले में क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया की क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी विज्ञान भवन के सामने लाल ग्राउंड क्षेत्र में एक लड़का जिसकी उम्र लगभग 20 से 22 साल होगी जिसके दोनों हाथों पैरों पर टैटू बने | आरोपी के पास स्मैक रखी है | अगर उसे जल्दी ना पकड़ा गया तो वह नशे को इधर से उधर कर देगा | मुखबिर सूत्र पर भरोसा रखते हुए क्राइम ब्रांच ने आरोपी की पकड़ के लिए टीम को रवाना किया | इसके साथ ही आरोपी आदित्य नामदेव निवासी गौरी शंकर परिसर बीडीए कटारा हिल्स भोपाल को क्राइम ब्रांच न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया |

2025 में क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

आपको बता दे कि साल 2025 में थाना क्राइम ब्रांच भोपाल ने 46 आरोपियों से 235 किलोग्राम गांजा जप्त किया है| इसके साथ ही क्राइम ब्रांच ने 10 आरोपियों से 45. 682 ग्राम एमडी ड्रग्स जप्त की है | वही नशे के सौदागरों पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच में छह आरोपियों से 48. 39 ग्राम स्मैक पकड़ी है | यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच ने चालू वर्ष 2025 में की है |

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img