Sunday, May 3, 2026
32.1 C
Bhopal

शहर सरकार ने रक्षाबंधन पर बहनों को सिटी बसों में फ्री में घूमने का यह गिफ्ट दिया

रक्षाबंधन पर आज भोपाल की सिटी बसों में महिलाएं फ्री में सफर कर रही हैं। ‘शहर सरकार’ ने रक्षाबंधन पर बहनों को सिटी बसों में फ्री में घूमने का यह गिफ्ट दिया है। महिलाएं रात 9 बजे तक बसों में फ्री में सफर कर सकेंगी।

सफर के बदले महिलाओं को एक रुपया भी किराए के रूप में नहीं देना पड़ रहा है। बता दें कि भोपाल में पहले कुल 25 रूट पर 368 सिटी बसें दौड़ती थी। इनमें से ढाई सौ से ज्यादा बसें पिछले एक साल में बंद हो गई।

ऐसे में शेष बची 80 बसों में शनिवार को महिलाएं सफर कर रही हैं। महापौर मालती राय ने बताया, हर साल रक्षाबंधन पर बहनों को भाई को राखी बांधने के लिए एक जगह से दूसरी जगह पर जाना पड़ता है। बहनों को नगर निगम की तरफ से सौगात दी जाती है। इस बार भी यह सौगात दी गई है। बहनों से किराया नहीं लिया जा रहा है।

8 रूट पर दौड़ रही बसें

पहले सिटी पहले पूरे शहर को कवर करती थी। इनमें बैरागढ़ के पास चिरायु हॉस्पिटल से लेकर अवधपुरी, न्यू मार्केट, अयोध्या बायपास, करोंद, एमपी नगर, मिसरोद, मंडीदीप, भोजपुर, होशंगाबाद रोड, कटारा हिल्स, बैरागढ़ चिचली, कोलार रोड, गांधीनगर, बंगरसिया, रायसेन रोड, लांबाखेड़ा, नारियल खेड़ा, भौंरी समेत 25 रूट शामिल हैं, लेकिन अभी 8 रूटों पर ही बसें दौड़ रही है।

ऐसे में महिलाओं को इन्हीं रूटों पर मुफ्त में सफर करने को मिलेगा।

एक दिन में 50 हजार यात्री करते हैं सफर भोपाल में जब सभी बसें दौड़ती थीं, तब एक दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग सफर करते हैं। इनमें 40% तक यानी करीब 60 हजार महिला यात्री शामिल थीं। वर्तमान में यात्रियों की संख्या करीब 50 हजार है। इनमें से आधी महिला यात्री हैं। किराए के रूप में उन्हें न्यूनतम 7 और अधिकतम 42 रुपए लगते हैं।

Hot this week

एम्स की पहली मंजिल से कूदा रेबीज का मरीज, मौत

​भोपाल। राजधानी के एम्स अस्पताल में शुक्रवार रात एक...

आदमपुर कचरा खंती में भीषण आग, धुएं के गुबार से घिरा शहर

​भोपाल। राजधानी के आदमपुर स्थित कचरा खंती (डंपिंग साइट)...

भोपाल: पॉलिटेक्निक चौराहे के पास 70 साल पुरानी आदिवासी बस्ती जमींदोज, भारी हंगामा

​भोपाल। राजधानी के हृदय स्थल पॉलिटेक्निक चौराहा (मानस भवन...

पिता ने ही ली थी बेटे की जान: कुल्हाड़ी से वार कर उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

​नजीराबाद (भोपाल ग्रामीण)। पारिवारिक कलह ने एक हँसते-खेलते घर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img