Friday, August 14, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल रेलवे ट्रैक पर मिला लापता युवक का शव

भोपाल के बागसेवनिया ट्रैक पर युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना शुक्रवार रात की है। बताया गया कि युवक गुरुवार की शाम से लापता था। परिजनों ने बागसेवनिया थाने में इसकी शिकायत भी की थी। शनिवार की सुबह परिजनों ने शव का पीएम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक विष्णु कीर (30) पुत्र सीताराम कीर अमराई बागसेवनिया में रहता था। वह कारपेंटरी का काम करता था। गुरुवार की रात को बिन बताए घर से निकला था। मोबाइल फोन भी घर ही छोड़ गया था। काफी तलाशने के बाद भी जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने मामले की सूचना थाने में दी।

शुक्रवार को विष्णु की बॉडी रेलवे ट्रैक पर मिली। आस पास के लोगों ने बताया कि युवक ने स्वयं ट्रेन के सामने छलांग लगाई। शुरुआत में युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। हालांकि परिजनों को बॉडी दिखाई तो उन्होंने पहचान विष्णु के रूप में की।

परिजन बोले- प्रेम प्रसंग के चलते जान दी

मृतक के सीताराम कीर ने बताया कि उन्हें संदेह है कि बेटे ने प्रेम प्रसंग के चलते जान दी है। उसकी एक युवती से बात होती थी। संभवत: इसी से विवाद के बाद बेटे ने सुसाइड किया है। अन्य कभी किसी परेशानी का जिक्र बेटे ने घर पर नहीं किया।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img