Saturday, August 29, 2026
23.1 C
Bhopal

पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने किया सुसाइड

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में एक युवक ने घरेलू विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मोतीलाल की चाल की है। यहां रहने वाले रजत नंदवाल (27) पुत्र कन्हैया नंदवाल ने सोमवार देर रात अपने घर में यह कदम उठा लिया।

पुलिस के मुताबिक, रजत रात में ड्यूटी से देर से घर लौटा था। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। झगड़े के दौरान रजत का छोटा भाई रवि रात करीब 12 बजे गेट खुलवाकर घर से निकल गया और चाचा जगन्नाथ के यहां जाकर सो गया।

इसी बीच जब रजत की पत्नी चैनल गेट का ताला लगाने नीचे आई, तब तक रजत फांसी लगा चुका था। घबराई पत्नी ने तुरंत पास ही रहने वाले रिश्तेदारों और देवर को इसकी जानकारी दी।

पत्नी 9 माह की गर्भवती

मृतक रजत की शादी को दो साल हुए हैं और उसकी पत्नी नौ माह की गर्भवती है। रजत के माता-पिता की पहले ही बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। परिवार में अब केवल छोटा भाई रवि है। बताया जाता है कि रजत नगर निगम में एक निजी ठेकेदार के पास काम करता था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Hot this week

भोपाल में अवैध हथियार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, छुरियां और रिवॉल्वर बरामद

​भोपाल क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों की तस्करी के...

भोपाल में हलवाई ने लगाई फांसी, छतरपुर में रहती है पत्नी

निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर, करोंद में किराए...

भोपाल के कोलार में निर्माणाधीन इमारत में युवती से रेप, आरोपी गिरफ्तार

​राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img