Tuesday, July 14, 2026
29.8 C
Bhopal

मप्र हज कमेटी की अपील- समय पर करें भुगतान

मध्यप्रदेश हज कमेटी ने हज-2026 के लिए प्रोविजनल रूप से चयनित यात्रियों से समय पर अग्रिम राशि जमा करने की अपील की है। कमेटी के अध्यक्ष रफत वारसी (कैबिनेट मंत्री दर्जा) ने मंगलवार को बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार चयनित यात्रियों को प्रति व्यक्ति ₹1,52,300 की राशि 20 अगस्त 2025 तक अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। यह राशि निर्धारित समय-सीमा के भीतर जमा करना जरूरी है, क्योंकि सऊदी अरब सरकार की ओर से तय शेड्यूल का पालन करना अनिवार्य है।

हज कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि जिन यात्रियों ने अभी तक अग्रिम राशि जमा नहीं की है, वे तुरंत भुगतान करें। इसके साथ ही सभी चयनित यात्री अपना मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस सर्टिफिकेट और आवेदन फॉर्म आवश्यक दस्तावेजों सहित जमा करें।

यात्रियों की सुविधा के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट hajcommittee.gov.in पर परिपत्र क्रमांक-8 (हज 2026) उपलब्ध है, जिसमें विस्तृत दिशानिर्देश दिए गए हैं। यात्री वहीं से पे-इन-स्लिप और मेडिकल सर्टिफिकेट का प्रारूप डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए यात्री मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी के दूरभाष क्रमांक 0755-2530139 पर संपर्क कर सकते हैं।

Hot this week

दहेज के लिए प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की खुदकुशी, पति समेत 9 पर केस दर्ज

​इंदौर। आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग...

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, चोरों ने शातिराना अंदाज में दिया वारदात को अंजाम

​ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम में रहने वाले...

स्कूली बसों पर पुलिस का चला डंडा, 15 वाहनों का कटा चालान

​विदिशा। शहर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर...

Topics

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, चोरों ने शातिराना अंदाज में दिया वारदात को अंजाम

​ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम में रहने वाले...

स्कूली बसों पर पुलिस का चला डंडा, 15 वाहनों का कटा चालान

​विदिशा। शहर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर...

फर्जी अंकसूची से नौकरी पाने वाले 9 प्राथमिक शिक्षकों पर गिरी गाज, सेवा समाप्त

​राजगढ़। राजगढ़ जिले में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के सहारे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img