Thursday, November 5, 2026
28.2 C
Bhopal

ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के घर 50 लाख की चोरी

कटनी के गांधीगंज स्थित रावत गली में मंगलवार को एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के घर चोरी हुई है। अनिल जैन अपने परिवार के साथ सागर में रिश्तेदार के यहां गए थे। इस दौरान चोरों ने उनके खाली घर को निशाना बनाया।

सुबह पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा और तुरंत परिवार व पुलिस को सूचना दी। घर पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से करीब 30 तोला सोने के जेवर गायब थे। चोर 5 लाख रुपए नकद और 5 किलो चांदी के जेवर भी ले गए। चोरी का कुल नुकसान लगभग 50 से 60 लाख रुपए आंका गया है।

डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट टीम बुलाई

थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सबूत जुटाने के लिए डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट टीम को बुलाया गया। मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन जारी है।

Hot this week

देवास: चंद्रतारा कॉलोनी के मकान में छापा, 8 लाख के अवैध पटाखे जब्त

देवास: नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने बुधवार रात चंद्रतारा...

Topics

देवास: चंद्रतारा कॉलोनी के मकान में छापा, 8 लाख के अवैध पटाखे जब्त

देवास: नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने बुधवार रात चंद्रतारा...

भोपाल में बस से एक किलो चरस जब्त, केरल का युवक गिरफ्तार

भोपाल: गोविंदपुरा पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img