Thursday, November 5, 2026
28.2 C
Bhopal

कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की बेटी को जमानत

इंदौर में लव जिहाद के लिए मुस्लिम युवकों को फंडिंग करने के आरोप में फरार कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है, लेकिन इसी केस में आरोपी बनाई गई उसकी बेटी आयशा को कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई।

पिछले दिनों फरार अनवर की तलाश में इंदौर पुलिस दिल्ली गई थी। वहां अनवर तो नहीं मिला लेकिन पुलिस ने उसकी बेटी आयशा को गिरफ्तार किया था। फिर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया था। उसकी ओर से पेश जमानत आवेदन पर स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई।

इसमें कोर्ट ने आयशा को सशर्त जमानत दे दी। गौरतलब है कि फरार अनवर की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 30 हजार का इनाम घोषित है। उस पर लव जिहाद और धर्मांतरण की साजिश चलाने के गंभीर आरोप हैं। उस पर कुल 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे पार्षद पद से अयोग्य घोषित करने की तैयारी भी चल रही है।

Hot this week

देवास: चंद्रतारा कॉलोनी के मकान में छापा, 8 लाख के अवैध पटाखे जब्त

देवास: नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने बुधवार रात चंद्रतारा...

भोपाल में बस से एक किलो चरस जब्त, केरल का युवक गिरफ्तार

भोपाल: गोविंदपुरा पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की...

Topics

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img