Friday, November 13, 2026
28.1 C
Bhopal

भोपाल में युवक का मोबाइल हाथ से बाइकसवार बदमाशों ने फोन छीन लिया

भोपाल के बागसेवनिया में मोबाइल फोन पर बात करते हुए घर के बाहर टहल रहे युवक के हाथ से बाइकसवार बदमाशों ने फोन छीन लिया। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ झपटमारी का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुकुल पटेल (24) कर्मवीर नगर पिपलानी में रहता है। वह अपने पिता के साथ कारोबार में मदद करता है।

शुक्रवार की सुबह मुकुल अपने घर के बाहर किसी से मोबाइल पर बातचीत करते हुए टहल रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर पहुंचे दो बदमाशों ने उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और भाग निकले।

मुकुल के शोर मचाने पर कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों बदमाश भागने में सफल रहे। फरियादी के बताए हुलिए के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।

Hot this week

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

इंदौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत, होटल की चौथी मंजिल से नीचे गिरे

इंदौर। निपानिया स्थित त्रिवेणा होटल की चौथी मंजिल से...

गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकालना पड़ा महंगा, खाते से उड़े 35 हजार रुपए

भोपाल। ऑनलाइन ऑर्डर लौटाने के बाद रिफंड पाने के...

Topics

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

महज दो हजार रुपए के विवाद में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में महज दो हजार रुपए के...

ओरछा रोड पुलिस ने पकड़ी 350 पेटी अवैध शराब, 19.50 लाख का माल जब्त

छतरपुर। ओरछा रोड थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम...

मॉल के पीछे संदिग्ध कार से 80 लाख की नकदी जब्त, देवास के दो किसान हिरासत में

इंदौर। कनाड़िया थाना पुलिस ने बुधवार रात बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img