Tuesday, August 11, 2026
24.4 C
Bhopal

MP की फटाफट बड़ी खबरें

ग्वालियर में प्रदेश की दूसरी रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि यूनिवर्सिटी परिसर में 29 अगस्त, शुक्रवार से किया जा रहा है। दो दिवसीय कान्क्लेव में 30 अगस्त, शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हितधारकों से सीधा संवाद करेंगे। ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। 
लव जिहाद केस में फरार चल रहा कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी आखिरकार जिला कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। उस पर 40 हजार रुपये का इनाम घोषित था। जानकारी के अनुसार, अनवर कादरी की बेटी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अनवर पर हिंदू युवतियों से दुष्कर्म कराने के गंभीर आरोप हैं। उस पर लव जिहाद के आरोपियों को फंडिंग करने का भी संदेह है। लंबे समय से फरार रहने के बाद उसने शुक्रवार को अदालत में आत्मसमर्पण किया। 
ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को अब गंदे चादर और तकिए की शिकायतों से निजात मिलने वाली है। रेलवे प्रशासन भोपाल स्टेशन के पास लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से 31,161 वर्ग फुट क्षेत्र में नई और अत्याधुनिक मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री तैयार कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इसका करीब 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और शेष कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। रेलवे का लक्ष्य है कि यह लान्ड्री नए साल से पूरी तरह शुरू हो जाए।
भिंड कलेक्‍टर से अभद्रता व हाथापाई की कोशिश मामले के सामने आने के बाद भाजपा विधायक नरेंद्र कुशवाह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। संगठन ने उन्‍हें भोपाल बुलाकर कड़े शब्‍दों में चेतावनी दी है। पार्टी ने अपनी साख बचाने के लिए अपने बेलगाम विधायक को समझाइश देकर डेमेज कंट्रोल की शुरुआत की है। इस क्रम में भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने नरेंद्र कुशवाह से चर्चा की।
ग्राम बम्होरी में अचानक कई लोगों का स्वास्थ्य खराब होने लगा, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। पिछले एक सप्ताह में सैकड़ों लोग सर्दी, जुकाम, बुखार, उल्टी और दस्त से ग्रसित हो गए। स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के कारण यह संक्रमण महामारी का रूप ले लिया और दो दिनों में पांच लोगों की मौत हो गई।
दक्षिण वन मंडल बालाघाट के अंतर्गत वन परिक्षेत्र कटंगी और वारासिवनी की सीमा से लगे नगझर सिरपुर के जंगल में गुरुवार को बांस काटने गए सात लोगों में से एक व्यक्ति पर बाघ ने हमला कर शिकार कर लिया, जबकि साथ में गए अन्य लोग किसी तरह से अपनी जान बचाकर भाग आए।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img