Wednesday, August 12, 2026
23.5 C
Bhopal

भोपाल में ठगी के दोषी को 4 साल की सजा

सरकारी नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार युवकों से लाखों की ठगी करने वाले शैलेंद्र कुमार यादव को 4 साल के सश्रम कारावास और सात हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश विवेक सक्सेना ने आरोपी रीना परमार, मनोज गुप्ता, महेंद्र राय और मुनेश को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।

अपर जिला लोक अभियोजक संतोष शर्मा ने बताया कि क्राइम ब्रांच थाना भोपाल ने फरियादी भोजराज परमार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था।

मामले की जांच के दौरान अन्य 20 युवकों ने भी सामने आकर अपनी शिकायत में आरोपी शैलेंद्र यादव और उसके साथियों पर उनसे लाखों रुपयों लेकर सरकारी नौकरी के फर्जी नियुक्ति पत्र देकर फरार होने की बात बताई थी।

आरोपी ने किसी युवक से 30 हजार तो किसी से 40 हजार और किसी से 50 हजार रुपए लेकर उन्हें सरकारी नौकरी के फर्जी नियुक्ति पत्र थमाए और फरार हो गए थे।

क्राइम ब्रांच थाना भोपाल ने धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img