Wednesday, August 12, 2026
23.5 C
Bhopal

इंदौर से जोधपुर जा रही बस के ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत

इंदौर से जोधपुर जा रही बस के ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। हालांकि इस दौरान वह बस नहीं चला रहा था। ये पूरा घटनाक्रम बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

दरअसल, बस चला रहे 36 साल के ड्राइवर सतीश राव को घबराहट हुई तो उसने साथी क्लीनर को बस चलाने के लिए बैठा दिया था। इस दौरान वह केबिन में ही बोनट पर बैठा था और बैठ-बैठे ही बस चला रहे क्लीनर पर गिर गया।

ड्राइवर पहले आगे की ओर लुढ़का, इस दौरान केबिन में ही बैठी महिला ने बस के अंदर से दूसरे यात्रियों को बुलाया और सीपीआर देने की कोशिश की। लेकिन ड्राइवर की जान नहीं बचाई जा सकी।

हादसा बुधवार सुबह करीब 6 बजे पाली (मारवाड़, राजस्थान) पहुंचने से कुछ पहले केलवा-राजगनर के पास हुआ। ड्राइवर को देसूरी (पाली) के हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स ने साइलेंट अटैक के कारण मौत की आशंका जताई है। सतीश राव जोधपुर के भोजासर का रहने वाला था।

सबसे पहले 4 तस्वीरों में देखें पूरा हादसा…

हादसे के दौरान बस में थे 50 से ज्यादा पैसेंजर्स जानकारी के अनुसार ये प्राइवेट बस इंदौर से देर शाम रवाना होती है और सुबह जोधपुर पहुंचती है। मंगलवार शाम को जब बस रवाना हुई तो राव की तबीयत बिल्कुल ठीक थी।

स्टाफ से मिली जानकारी के अनुसार केवल 15 से 20 मिनट के बीच ही उसकी तबीयत बिगड़ी और बेसुध हो गया। उन्होंने बताया कि समझ ही नहीं आया कि अचानक उसे क्या हो गया। हादसे के वक्त बस में 50 से ज्यादा पैसेंजर्स थे।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img