Sunday, September 27, 2026
26.1 C
Bhopal

धार्मिक कार्यक्रम के दौरान नकली घी से बने हलवा खाने से 250 लोग बीमार

शिवपुरी जिले के कोलारस तहसील के ग्राम मोहराई में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान नकली घी से बने हलवा खाने से 250 लोग बीमार हो गए। लोगों को हलवा खाने के कुछ देर बाद बल्टियां होने लगीं। काली माता मंदिर के पास रविवार शाम आयोजित कार्यक्रम में हलवा परोसा गया था।

2 लोगों को अस्पताल में कराया भर्ती स्वास्थ्य विभाग के अनुसार करीब 250 लोग बीमार हुए हैं। अब तक 175 लोगों को उल्टी-दस्त का उपचार दिया जा चुका है। दो मरीजों को कोलारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

खाने योग्य नहीं था घी सूचना मिलते ही एसडीएम कोलारस अनूप श्रीवास्तव और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फूड विभाग के अधिकारियों ने हलवे और घी के सैंपल लिए हैं। फूड विभाग ने जांच में पाया कि यह घी खाने योग्य नहीं था। इसका उपयोग केवल पूजा-अर्चना में किया जाना चाहिए था।

गांव के सरपंच शिखर धाकड़ ने बताया कि हलवा बनाने के लिए घी स्थानीय दुकान से खरीदा गया था। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय रिशेश्वर के अनुसार किसी मरीज की हालत गंभीर नहीं है। डॉक्टरों की कई टीमें गांव में कैंप लगाकर उपचार कर रही हैं। रात भर इलाज जारी रहेगा।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img