Monday, November 16, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल के ऐशबाग इलाके में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से रेप

भोपाल के ऐशबाग इलाके में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के अपहरण के बाद रेप करने का मामला सामने आया है। वारदात को पीड़िता के सोशल मीडिया फ्रेंड ने अंजाम दिया है। मुलाकात के बहाने किशोरी को बुलाया और करोंद के एक सूने मकान में उसके साथ ज्यादती की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ऐशबाग पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली 14 साल की नाबालिग 8 वीं कक्षा की छात्रा है। करीब ढाई माह पूर्व इंस्टाग्राम पर छात्रा की दोस्ती अरबाज पठान से हुई थी। अरबाज मूलरूप से शुजालपुर का रहने वाला है और भोपाल में पढ़ाई कर रहा है।

डरा धमका कर किया रेप

26 अगस्त को आरोपी अरबाज ने छात्रा को मिलने बुलाया और छात्रा को बाइक पर करोंद स्थित अपने सूने घर ले गया और डरा-धमकाकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में वह छात्रा को उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गया। डरी-सहमी छात्रा ने दो दिन बाद अपनी मां को घटना की जानकारी दी। मां छात्रा को लेकर थाने पहुंची और शिकायत की।

Hot this week

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

भोपाल: आदमपुर खंती के पास प्लास्टिक प्लांट में भीषण आग, 5 किमी दूर तक दिखा धुआं

भोपाल. आदमपुर स्थित कचरा खंती के पास सोमवार सुबह...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...

भोपाल में शादी का झांसा देकर युवती से चार साल तक दुष्कर्म, आरोपी फरार

भोपाल। राजधानी के मिसरोद इलाके में शादी का झांसा...

Topics

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img