Friday, April 3, 2026
25.6 C
Bhopal

पत्नी ने पहले नींद की गोलियां खिलाईं फिर प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

गुना जिले के मधुसुदनगढ़ इलाके में युवक की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर पति को मौत के घाट उतारा था। पहले उसे नींद की गोलियां खिलाईं, फिर रस्सी से गला दबा दिया। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब गांव की पंचायत में पत्नी ने खुद अपना गुनाह कबूल किया। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

संदिग्ध मौत के बाद बिना पोस्टमार्टम कराया अंतिम संस्कार

21 अगस्त को बंजारी बर्री गांव के कैलाश बंजारा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी सम्पो बाई ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान परिजनों को गले पर रस्सी जैसे निशान भी दिखे थे, जिसके बाद शक गहराने लगा।

पंचायत में पत्नी ने किया राज फाश

परिवार और समाज की मांग पर गांव में पंचायत बुलाई गई। इसमें कैलाश की पत्नी सम्पो बाई ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने कबूल किया कि उसने ही पति की हत्या की है। उसने यह भी बताया कि प्रदीप भार्गव नाम के युवक से उसके प्रेम संबंध थे और उसी के साथ मिलकर यह साजिश रची।

प्रेमी के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि महिला और प्रदीप ने पहले कैलाश को नींद की गोलियां खिलाईं। इसके बाद रस्सी से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। महिला ने बताया कि उसका पति अक्सर बीमार रहने के कारण कमजोर हो गया था और आए दिन मारपीट करता था। इसी बीच प्रदीप से उसका प्रेम संबंध बन गया था। पति को इस बारे में पता चलने के बाद विवाद बढ़ने लगे थे।

कॉल डिटेल से खुला राज, पुलिस ने दोनों को पकड़ा

कैलाश के परिजनों ने पत्नी के मोबाइल की कॉल डिटेल देखी, जिसमें प्रदीप से सैकड़ों बार बातचीत की बात सामने आई। इसके बाद समाज के लोगों ने महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में उसने हत्या की साजिश और पूरी वारदात का सच बता दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Hot this week

भोपाल: बंसल वन के बाहर आधी रात को गुंडागर्दी, युवक को कार से खींचकर पीटा

​भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके हबीबगंज में बुधवार देर...

भोपाल: बेगमगंज के युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी की हालत नाजुक

​भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

बैंक ऑफ इंडिया फर्जीवाड़ा: पूर्व मैनेजर समेत दो को 7-7 साल की जेल

​भोपाल। बैंकिंग साख को बट्टा लगाने वाले मिसरोद शाखा...

Topics

गांजा तस्करों से वसूली के आरोप में नजीराबाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर

​भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में खाकी को दागदार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img