Wednesday, July 1, 2026
25.9 C
Bhopal

भोपाल में साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड पर इनकम टैक्स विभाग के छापों में टैक्स चोरी के नेटवर्क का खुलासा

भोपाल में साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड (एसएचएमपीएल) पर इनकम टैक्स विभाग के छापों में टैक्स चोरी के नेटवर्क का खुलासा हुआ है। जांच में विदेशी लिंक के साथ बोगस बिलिंग और सप्लाई की बात पता चली है। टीम ने साइंस हाउस के संचालकों के ठिकानों से एक करोड़ रुपए से अधिक की नकदी जब्त की है। बैंकों के 20 लॉकर सील किए गए हैं।

इनकम टैक्स विभाग के अफसर साइंस हाउस के संचालक जितेंद्र तिवारी और उनके परिजन के बैंक खातों की भी जांच कर रहे हैं। जिन खातों में बड़ी रकम जमा हुई है, उसका स्रोत खंगाला जा रहा है। नकद राशि और ज्वेलरी के वेरिफिकेशन के लिए बैंक अधिकारियों की टीम को भी बुलाया गया था।

जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर सीबीडीटी को सौंपी जाएगी। कंपाइल रिपोर्ट के आधार पर संबंधित व्यक्तियों को अलग से पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को भोपाल, इंदौर, मुंबई समेत कई शहरों में 30 से अधिक ठिकानों पर छापे मारे। कार्रवाई आज बुधवार को भी जारी है।

राजेश गुप्ता का विदेश में भी कारोबार आयकर विभाग की टीम मेडिकल सर्जिकल उपकरणों के कारोबारी राजेश गुप्ता के यहां भी सर्चिंग कर रही है। उनके भोपाल में लालघाटी स्थित मकान पर जांच के दौरान मिले दस्तावेजों से विदेशी लिंक का पता चला है।

विदेश में उनकी संस्था और कारोबार की जानकारी मिलने के बाद इस मामले में ईडी की एंट्री भी तय मानी जा रही है। यह भी पता चला है कि जितेंद्र तिवारी, राजेश गुप्ता और अन्य के यहां से अर्जित अवैध आय से रियल एस्टेट में निवेश किया गया है।

जितेंद्र तिवारी और उनके परिजन कई शैल कंपनियों में डायरेक्टर हैं। बोगस बिलों पर भुगतान लेने के लिए फर्जी कंपनियों को आधार बनाया गया। इनके नाम पर सप्लाई दिखाकर पेमेंट लेने का काम किया गया है।

रिटायर्ड आईएएस से भी कनेक्शन इन कारोबारियों के रिटायर्ड आईएएस अधिकारियों से लिंक भी सामने आए हैं, जिनके जरिए इन्हें नियम विरुद्ध सप्लाई ऑर्डर मिलते रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के भी कुछ अफसरों की भूमिका जांच के दायरे में आ रही है।

सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग के पूर्व डीजी इन्वेस्टिगेशन ने इस छापे की प्लानिंग कर ली थी। लेकिन इसके पहले ही उनका तबादला हो गया। ऐसे में वर्तमान डीजी इन्वेस्टिगेशन बिजॉय कुमार पांडा ने इसी फाइल को सबसे पहले एक्शन में लेने का फैसला किया है।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img