Sunday, June 28, 2026
29.2 C
Bhopal

शादीशुदा होने की बात छुपाकर 12वीं की छात्रा से दोस्ती की,फिर शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया

ग्वालियर में एक युवक ने खुद के शादीशुदा होने की बात छुपाकर 12वीं की छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। आरोपी लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।

जब छात्रा को उसके शादीशुदा हाेने का पता तो आरोपी ने विश्वास दिलाया कि वह पत्नी को तलाक देने के बाद उससे शादी करेगा।साल 2023 से अब तक आरोपी ने न पत्नी को तलाक दिया और न ही छात्रा से शादी की है।

जब छात्रा ने दबाव डाला तो वह वादे से मुकर गया। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

कहा था- पत्नी को तलाक देकर तुझसे करूंगा शादी शहर के गोले का मंदिर थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 साल की किशोरी 12वीं की छात्रा है। करीब 2 साल पहले उसकी पहचान पड़ोस में किराए से रहने आए मोनू परिहार से हुई थी।

जिसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई इसके कुछ दिन बाद नाबालिग छात्रा को पता चला कि मोनू पहले से ही शादीशुदा है।

जब नाबालिग ने मोनू के शादीशुदा होने की बात पूछी तो उसने अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने की बात कही। एक दिन मोनू ने छात्रा को मिलने के लिए अपने कमरे पर बुलाया जहां उसने पत्नी को जल्द तलाक देकर उससे शादी करने का वादा किया। साथ ही झांसे में लेकर दुष्कर्म किया और फिर वहां उसका आए

पीड़िता ने कई बार शादी के लिए कहा, वह नहीं माना अब जब छात्रा ने मोनू से पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने के लिए कहा तो आरोपी पत्नी को तलाक नहीं देने की बात कहते हुए उससे शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके साथ ही छात्रा ने कई बार उससे बातचीत कर शादी करने के लिए कहा लेकिन वहां तैयार नहीं हुआ।

आखिर में छात्रा ने यह बात अपने माता-पिता को बताई। इसके परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी युवक मोनू के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने गोला का मंदिर थाना में मामला दर्ज कर लिया है।

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img