Friday, October 9, 2026
22.2 C
Bhopal

भोपाल में गृहक्‍लेश से परेशान होकर रेलवे इंजीनियर ने लगाई फांसी

राजधानी के शाहपुरा इलाके में एक शख्‍स ने खुद को फंदे से लटकाते हुए अपनी जीवनलीला समाप्‍त कर ली। मृतक रेलवे विभाग में इंजीनियर था। पुलिस को मृतक के पास सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि पुलिस की शुरूआती जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्‍टमार्टम के लिए हमीदिया अस्‍पताल भिजवा दिया है।शाहपुरा पुलिस के मुताबिक डीके-24 कैरेट कालोनी में रहने वाले 59 वर्षीय अभय जाधव ने फांसी लगा ली। वह वर्तमान में रेलवे जबलपुर में पदस्थ थे। वह जबलपुर में रहते थे, उनके बेटे और पत्नी शाहपुरा में डीके कैरेट में रहते हैं। वह अक्सर जबलपुर से भोपाल आया जाया करते थें वह पिछले दिनों भोपाल आए थे। सोमवार रात को उनकी किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई थी। मंगलवार को सुबह खिड़की से फांसी के फंदे पर लटका पाया गया।

पड़ोसियों ने देखा तो दी बेटे को सूचनामंगलवार सुबह उनका शव अपने फ्लैट की खिड़की तरफ लटका था। जब सुबह सैर पर लोग निकले तो उन्होंने उनके शव को लटका देखा था। बाद में इसकी सूचना उनके बेटे को दी। जब जाकर उनके फांसी लगाने के बारे में परिजनों को पता चला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उनके परिजनों के बयान के बाद स्थिति साफ हो पाएगी। फिलहाल मामले में पुलिस ने घटनास्थल का मौक मुआयना कर लिया है। उन्होंने किन हालात में फांसी लगाई है, पुलिस उसकी गहनता से पड़ताल कर रही है।

Hot this week

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 11 मील और होशंगाबाद रोड पर 7 बसों के चालान, 35 हजार जुर्माना वसूला

​भोपाल: यात्रियों की सुरक्षा और सड़क नियमों का सख्ती से...

Topics

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img