Thursday, July 2, 2026
27.7 C
Bhopal

भोपाल में छात्रा को घुमाने के बहाने होटल ले गया फिर रेप किया,विरोध करने पर शादी का झांसा दिया

भोपाल की मिसरोद पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर रेप की एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता भोपाल के एक इंस्ट्‌टीयूट से साइकोलाजी की पढ़ाई कर रही है। आरोपी युवक उसका पुराना ट्यूशन टीचर है। दोनों चार साल से रिलेशन में थे। चार महीने पहले युवती भोपाल रहने आई थी। आरोपी ने उसे मिलने के लिए एक होटल में बुलाया। जहां उसके साथ पहली बार रेप किया गया। आरोपी ने पीड़िता से जल्द शादी करने का वादा किया था। अब युवक ने पीड़िता से संपर्क खत्म कर दिया है और शादी करने की बात से साफ इनकार कर दिया है। तब पीड़िता ने थाने में शिकायती आवेदन दिया।

19 वर्षीय पीड़िता मूल रूप से आगर मालवा की रहने वाली है। आरोपी समर्थ भावसार भी वहीं का रहने वाला है। आरोपी का चार साल पहले पीड़िता के घर आना और जाना था। वे पीड़िता की छोटी बहन को ट्यूशन पढ़ाया करता था। इसके बाद पीड़िता ने भी दसवीं कक्षा में उसी से ट्यूशन पढ़ी। यहीं से दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। आरोपी बीते दो सालों से भोपाल में रहकर जॉब करने लगा। अभी भोपाल के कॉलेज से डेंटिस्ट का कोर्स कर रहा है। चार महीने पहले पीड़िता भी पढ़ाई के सिलसिले में भोपाल आई। यहां वे पीजी में रहने लगी, दोनों का फोन पर संपर्क पहले से बना हुआ था।

घुमाने के बहाने होटल ले गया आरोपी

चार महीने पहले मई के महीने में आरोपी ने पीड़िता को भोपाल घुमाने के बहाने मिलने बुलाया। मिसरोद के होटल में पीड़िता को लेकर पहुंचे आरोपी ने उसके साथ ज्यादती की। विरोध करने पर आरोपी ने जल्द शादी करने का भरोसा दिला दिया। पिछले एक महीने से आरोपी पीड़िता को नजरअंदाज करने लगा। आरोपी ने पीड़िता का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img