Thursday, June 18, 2026
35.7 C
Bhopal

मध्‍य प्रदेश की धार्मिक और पर्यटन नगरी में बच्चों के भीख मांगने पर लगेगी सख्ती से रोक

 प्रदेश की धार्मिक और पर्यटन नगरी ओंकारेश्वर, उज्जैन, महेश्वर सहित अन्य में बच्चों को भीख मांगने पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। इसके लिए इन नगरों में सतर्कता दल गठित किए जाएंगे, जो भीख मांगने वाले बच्चों की काउंसलिंग और उन्हें इस दलदल से बाहर निकालने में मदद करेंगे। इस दौरान यह भी देखा जाएगा कि बच्चे किसी मजबूरी में तो भीख नहीं मांग रहे हैं। इसमें जिला विधिक प्राधिकरण की मदद भी ली जाएगी। इतना ही नहीं, जिले के अधिकारियों को ‘माइ डिस्ट्रिक इज क्लीन आफ स्ट्रीट चाइल्ड” लिखकर देना होगा।

प्रदेश के धार्मिक और पर्यटन नगरों में भिखारी बड़ी संख्या में हैं। लगभग हर मंदिर या प्रसिद्ध स्थल के बाहर भिखारी मिल जाएंगे। इनमें बच्चों की संख्या ज्यादा होती है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने संबंधित जिलों में जिला कार्यक्रम अधिकारी और संयुक्त संचालकों को ऐसे नगरों में भीख मांगने वाले बच्चों को खोजने की जिम्मेदारी सौंपी है।

इस संबंध में विभाग के अपर मुख्य सचिव अशोक शाह ने हाल ही में आयोजित वीडियो कान्फ्रेंस में मैदानी अधिकारियों को भीख मांगने वाले बच्चों की तलाश करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से लिखित में मांगा है कि उनके जिले में भीख मांगने वाले बच्चे नहीं हैं। अधिकारी अब अपने स्तर पर दल गठित कर भीख मांगने वाले बच्चों तक पहुंचेंगे। उनकी मजबूरी देखेंगे और रिपोर्ट विभाग को सौंपेंगे। इस रिपोर्ट के आधार पर सरकार ऐसे बच्चों को लेकर निर्णय लेगी।

प्रदेश की छवि सुधारने की कवायद

यह मशक्कत खासकर प्रदेश की छवि सुधारने के लिए की जा रही है। दरअसल, प्रदेश के धार्मिक और पर्यटन नगरों में दूसरे प्रदेश और देश से लोग आते हैं। बच्चे जब उनसे भीख मांगते हैं, तो प्रदेश की छवि खराब होती है। इसे देखते हुए विभाग ने यह कदम उठाया है।

इन स्थानों पर रहेगा विशेष फोकस

उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, चित्रकूट, मैहर, मांडू, ओरछा, ग्वालियर, खजुराहो आदि पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। क्योंकि इनमें से ज्यादातर स्थानों पर विदेशों से भी पर्यटक आते हैं।

Hot this week

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...

मनुआभान टेकरी हत्याकांड: दोषियों को ‘अंतिम सांस तक’ जेल की सजा

​भोपाल: साल 2019 में राजधानी के चर्चित मनुआभान टेकरी...

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

किराये पर कार लेकर बेचने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, करोड़ों की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल।राजधानी भोपाल की अरेरा हिल्स पुलिस ने एक ऐसे...

Topics

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...

मनुआभान टेकरी हत्याकांड: दोषियों को ‘अंतिम सांस तक’ जेल की सजा

​भोपाल: साल 2019 में राजधानी के चर्चित मनुआभान टेकरी...

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img