Saturday, October 10, 2026
26.3 C
Bhopal

Cabinet Meeting: केंद्रीय कैबिनेट ने G-20 सचिवालय को दी मंजूरी, जल्द होगी स्टाफ की नियुक्ति

Cabinet Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) में जी-20 की अध्यक्षता और इसे लेकर सचिवालय की स्थापना से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। बैठक में जी20 सचिवालय के लिए स्टाफ की नियुक्ति और उसकी रिपोर्टिंग के ढांचे को तैयार करने पर सहमति बनी। आपको बता दें कि भारत को 1 दिसंबर 2022 से जी20 की अध्यक्षता मिलेगी और भारत 30 नवंबर 2023 तक इसका अध्यक्ष बना रहेगा। इस दौरान वर्ष 2023 में जी20 की बैठक की मेजबानी भी भारत को करनी है। इसे लेकर एक जी20 सचिवालय बनेगा, जो भारत की अध्यक्षता के दौरान तमाम तैयारियों, रिपोर्टिंग और नीतियों को लागू करने के लिए जवाबदेह होगा।

मिली जानकारी के मुताबिक विदेश मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, और अन्य संबंधित मंत्रालय मिलकर इस काम को करेंगे। इसके अलावा विभागों और इस मामले के विशेषज्ञ अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा इस कार्यालय को संचालित किया जायेगा। ये सचिवालय फरवरी 2024 तक सक्रिय रहेगा, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कीअगुवाई वाली सर्वोच्च कमेटी की निगरानी में काम करेगा।

आपको बता दें कि जी20 दुनिया के सबसे शक्तिशाली और प्रगतिशील देशों का एक संगठन है। ये मंच इंटरनेशनल इकॉनोमिक को-ऑपरेशन एवं ग्लोबल इकॉनोमिक गवर्नेंस में अहम भूमिका निभाता है। जी20 सचिवालय को भारत की अध्यक्षता के मूल कार्यों के साथ-साथ ज्ञान, सामग्री, तकनीकी, मीडिया, सुरक्षा और लॉजिस्टिक से जुड़े तमाम कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी जायेगी।

Hot this week

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 11 मील और होशंगाबाद रोड पर 7 बसों के चालान, 35 हजार जुर्माना वसूला

​भोपाल: यात्रियों की सुरक्षा और सड़क नियमों का सख्ती से...

Topics

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img