Thursday, August 13, 2026
26.1 C
Bhopal

आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों ने PM को खून से लिखा पत्र

मध्यप्रदेश संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने मंगलवार को अपने चरणबद्ध आंदोलन के तहत राजधानी में प्रदर्शन किया। दोपहर 2:30 बजे 5 नंबर बस स्टॉप स्थित पार्क में सैकड़ों स्वास्थ्यकर्मी एकत्रित हुए।

उन्होंने अपने खून से प्रधानमंत्री के नाम पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने मांग की कि प्रदेश सरकार ने अब तक आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए कोई ठोस नीति तय नहीं की है। जिससे यह वर्ग शोषण का शिकार हो रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह ने बताया

आउटसोर्स स्वास्थ्यकर्मियों को न तो समय पर वेतन मिल रहा है और न ही श्रम विभाग द्वारा तय न्यूनतम वेतन दरों के अनुसार भुगतान किया जा रहा है। ठेकेदारों द्वारा पीएफ की राशि भी समय पर जमा नहीं की जा रही।

11 माह से अटका वेतन, हालात गंभीर कोमल सिंह ने बताया कि श्योपुर जिले में 11 माह से वेतन अटका है, वहीं अन्य कई जिलों में भी हालात गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी 10 से 12 घंटे तक सेवाएं देते हैं और कोविड काल से लेकर आज तक स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बने हुए हैं।

शासन और विभागीय अधिकारी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कई कर्मचारी अपने परिवारों के भरण-पोषण के लिए रोजी-रोटी तक के मोहताज हो गए हैं।

20 सितंबर तक खून से लिखेंगे पत्र संघ ने घोषणा की है कि 15 से 20 सितंबर तक प्रदेशभर के शासकीय अस्पतालों में तैनात आउटसोर्स स्वास्थ्यकर्मी इसी तरह अपने खून से प्रधानमंत्री के नाम पत्र लिखकर अपनी पीड़ा जताएंगे। कर्मचारियों का कहना है कि यदि जल्द ही आउटसोर्स नीति नहीं बनाई गई और शोषण की व्यवस्था पर रोक नहीं लगी तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा।

Hot this week

19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​खंडवा:पंधाना थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 19...

सीबीआई अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 22 लाख की ठगी, 12 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट

​जबलपुर: सिविल लाइन क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में रहने...

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​खंडवा:पंधाना थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 19...

सीबीआई अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 22 लाख की ठगी, 12 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट

​जबलपुर: सिविल लाइन क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में रहने...

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img