Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

18 सितंबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

मध्य प्रदेश के पन्ना में दुनिया का सबसे बड़ा और बेशकीमती 150 कैरेट का हीरा मिलने का दावा सामने आया है। लेकिन हीरा कार्यालय में जमा होने से पहले ही खदान के पट्टा धारकों के आपसी विवाद के कारण यह गायब हो गया। इस मामले में जयबहादुर सिंह ने हीरे के गायब होने की लिखित शिकायत हीरा कार्यालय और पुलिस कोतवाली में दर्ज करवाई है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कटनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी यात्री ट्रेन की छत व टावर में शनिवार-रविवार की रात को अचानक एक युवक ऊपर चढ़ गया। गनीमत रही कि युवक ट्रेन में खड़ा नहीं हुआ और उसके चलते दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से बच गया। युवक जनरल बोगी में यात्रा कर रहा था और भीड़ के कारण जगह न मिलने के कारण उसने यह पूरा हंगामा किया।
इंदौर में सांवेर डार पर भाजपा विधायक गोलू शुक्ला की बस ने बुधवार देर रात बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना में घायल 10 साल के तेजस सोलंकी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां गुरुवार को इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
बालाघाट में वन विभाग के बीट गार्ड मत्तम नगपुरे को ईओडब्ल्यू ने रिश्वत लेते पकड़ा। नवेगांव के राजेन्द्र धुर्वे से मुआवजा राशि दिलाने के नाम पर 3.5 लाख रुपये मांगे थे। राजेन्द्र के परिवार को 75 लाख रुपये मुआवजा मिलना है। विस्थापन प्रक्रिया में सोनेवानी, चिखलाबड्डी और नवेगांव के ग्रामीणों को 15-15 लाख रुपये प्रति यूनिट मिल रहे हैं।
इंदौर शहर में डांसिंग कॉप रणजीत सिंह पर पुलिस अधिकारियों ने एक्शन लेते हुए उन्हें लाइन अटैच कर दिया है। हाल ही में एक युवती ने इंस्टाग्राम पर रणजीत पर फ्लर्ट करने का आरोप लगाया था। इस आरोप के बाद रणजीत पर यह कार्रवाई की गई है। उधर इस मामले में रणजीत सिंह का कहना था कि युवती खुद ही उनके साथ वीडियो बनाने के लिए मैसेज कर रही थी, बाद में वह आरोप लगाने लगी।
इंदौर शहर में बुधवार रात हुई तेज बारिश में मायाखेड़ी क्षेत्र में ओमेक्स सिटी के करीब एक बच्चा तेज पानी के बहाव में नाले में बह गया। बच्चे का नाम राजवीर मालवीय बताया जा रहा है और उसकी उम्र करीब 8 साल है। जानकारी के मुताबिक देर रात तेज बारिश के दौरान राजवीर के पिता राजपाल उसे एक जगह पर खड़े करके अपनी गाड़ी पार्क करने गए, जब वो वापस लौटे तो बच्चा वहां पर नहीं था।
बैरसिया पुलिस ने बुधवार को बिजली केबल चुराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इन बदमाशों के पास से बाइक, चोरी के बिजली का केबल बरामद किया गया है। गार्ड ने देखा था कि अज्ञात चोर करीब 200 फीट के बिजली केबल ले गया है।
भोपाल। फिल्म धूम-2 की तर्ज पर देश के अलग-अलग शहरों में चोरी की सनसनीखेज वारदातें करने वाला शातिर चोर अनूप सिंह एक बार फिर पुलिस की गिरफ्त में आया है। इस बार वह टीटीनगर क्षेत्र में कार चोरी में गिरफ्तार हुआ। पुलिस से बचने के लिए वह बिना नंबर प्लेट की 65 लाख कीमत की एसयूवी लेकर चोरी करने पहुंचा था। लेकिन पुलिसकर्मियों ने दाढ़ी व चोटी से उसे पहचान लिया और मंगलवार को चोरी के अन्य साथी अहमद हुसैन के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से भोपाल और इंदौर से चोरी की गईं दो कारें और चोरी में उपयोग की जा रही लग्जरी कार जब्त की गई है।

Hot this week

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img