Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

डॉक्टर की पत्नी से प्यार का झांसा देकर न्यूड वीडियो मांगे फिर लाखों ठगे

ग्वालियर में वॉट्सऐप पर ‘हाय’ से शुरू रिश्ते में फंसकर डॉक्टर की पत्नी ने लाखों गवां दिए। ठग ने खुद को इंग्लैंड का इंजीनियर बताया। फिर प्यार का झांसा देकर न्यूड वीडियो मंगाए। इसके बाद गिफ्ट भेजने के नाम पर पौने चार लाख रुपए ठग लिए।

जब महिला ने पार्सल छुड़ाने के नाम पर और पैसे देने से मना किया तो ठग ने न्यूड वीडियो वायरल कर दिए। परेशान होकर पीड़िता ने गुरुवार को क्राइम ब्रांच की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।

इंस्टाग्राम पर फोन नंबर मिलने की बात कही हजीरा थाना इलाके में रहने वाली 34 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि बीती 17 अगस्त को उसके वॉट्सऐप पर अनजान नंबर से ‘हाय’ का मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने अपना नाम विपिन कुमार बताया। लिखा कि वह यूनाइटेड किंगडम में इंजीनियर है।

महिला ने पूछा कि नंबर कहां से मिला, तो उसने कहा कि यह नंबर उसे इंस्टाग्राम पर मिला।

धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। दोस्ती कुछ ही दिनों में प्रेम संबंध में बदल गई। विपिन ने महिला की सुंदरता की तारीफ करते हुए फोटो मांगे। फिर न्यूड वीडियो की डिमांड कर दी। भरोसे में आकर महिला ने अपने निजी वीडियो उसे भेज दिए।

गिफ्ट और डॉलर भेजने के नाम पर वसूले पैसे कुछ दिन बाद विपिन ने महिला को कहा कि वह लंदन से गिफ्ट और डॉलर का पार्सल भेज रहा है। अगले ही दिन महिला को एक फोन आया। कॉलर ने खुद को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफिसर बताया। कहा कि यूके से आया पार्सल अटक गया है। महिला को 15 हजार रुपए GST चार्ज देना होगा।

महिला ने उसके बताए बैंक अकाउंट में रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बाद फिर कॉल आया। इसमें डॉलर एक्सचेंज फीस के नाम पर 46 हजार ट्रांसफर कराए गए। इसी तरह परमिट कार्ड के नाम 1 लाख 15 हजार, कोरियर वाहन शुल्क के लिए 1 लाख 20 हजार, फिर रसीद चार्ज के नाम 80 हजार रुपए ले लिए गए।

ये रकम महिला ने अलग-अलग फोन पे नंबर और बैंक अकाउंट्स में ट्रांसफर की। इस तरह कुल 3.76 लाख रुपए ट्रांसफर कराए गए।

पौने तीन लाख रुपए और मांगे, महिला ने इनकार किया इतनी रकम लेने के बाद भी आरोपी नहीं रुका। उसने महिला से 2.85 लाख रुपए की मांग की। जब महिला ने ये रुपए देने से इनकार किया, तो विपिन ने धमकी दी कि वह उसके न्यूड वीडियो वायरल कर देगा। महिला नहीं मानी तो 17 सितंबर को उसके वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए गए।

घबराकर महिला ने अपने भाई को पूरी बात बताई। वह उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचा।

पुलिस बोली- सुराग मिले, आरोपियों को तलाश रहे सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फ्रॉड करने वालों ने अलग-अलग नंबरों से कॉल कर महिला को ठगा है। कुछ तकनीकी सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img