Tuesday, November 17, 2026
27.1 C
Bhopal

भोपाल में फीमेल डॉग से दरिंदगी

राजधानी भोपाल में आवारा फीमेल डॉग के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। हबीबगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात शख्स ने सड़क किनारे गंदी हरकत की। एनिमल एक्टिविस्ट की सूझबूझ से फीमेल डॉग को बचा लिया गया। पुलिस ने एनिमल एक्टिविस्ट की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी प्रेम बबोरी, पिता विक्रम, निवासी ईश्वर नगर झुग्गी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एनिमल एक्टिविस्ट कविता भावनानी ने पुलिस को बताया कि शनिवार-रविवार की रात करीब 11:30 बजे मेरे वॉलेंटियर कंचन चौथानी ने फोन पर सूचना दी कि रविशंकर चौराहा के आगे सड़क किनारे एक शख्स आवारा फीमेल डॉग के साथ गलत हरकत कर रहा है और उसे मारपीट कर घायल कर रहा है।

कंचन ने फीमेल डॉग की चीखें सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। इसके बाद कंचन ने घायल फीमेल डॉग को उठाकर पशु चिकित्सालय जहांगीराबाद में इलाज के लिए भर्ती कराया। इलाज के बाद रविवार को मेडिकल रिपोर्ट के साथ कविता और कंचन हबीबगंज थाने पहुंचीं और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

फीमेल डॉग को फिलहाल आसरा सरकारी अस्पताल, जहांगीराबाद में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

भोपाल: आदमपुर खंती के पास प्लास्टिक प्लांट में भीषण आग, 5 किमी दूर तक दिखा धुआं

भोपाल. आदमपुर स्थित कचरा खंती के पास सोमवार सुबह...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...

Topics

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img