Monday, August 17, 2026
23.1 C
Bhopal

शाहजहानाबाद पुलिस ने शाह आर्म्स के प्रोपराइटर को किया गिरफ्तार

राजधानी भोपाल के जोन तीन के अंतर्गत आने वाले शाहजहानाबाद थाना पुलिस ने भोपाल टॉकीज रोड स्थित शाह आर्म्स के खिलाफ कार्रवाई की है | पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को भोपाल कलेक्टर के आदेश के बाद अनुविभागीय अधिकारी के नेतृत्व वाली टीम ने पुलिस के साथ आर्म्स डीलर्स मेसर्स शाह आर्मेररी सफिया कॉलेज रोड निरीक्षण करने के लिए दोपहर तड़के दबिश दी, इसके बाद जांच में अनियमितता मिलने पर शाह आर्म्स के संचालक अनस शाह (24) के खिलाफ शाहजंहाबाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर हिरासत में लिया | वही आरोपी दुकान संचालक को न्यायालय में पेश कर पुलिस द्वारा रिमांड की मांग की गई | जिसके बाद न्यायालय ने शाहजंहाबाद पुलिस को शाह आर्म्स के संचालक अनस शाह की एक दिन की डिमांड स्वीकृत कर दी | मामले में पुलिस शाह आर्म्स के संचालक से पूछताछ कर रही है | मामले में पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं |

2017 में शास्त्र दुकान का लाइसेंस हो चुका था निरस्त

सूत्रों के मुताबिक शाह आर्म्स का 2017 में ही शास्त्र दुकान का लाइसेंस निरस्त हो चुका था | परंतु उसके बाद भी संचालक द्वारा बिना लाइसेंस के शास्त्र दुकान संचालित जा रही थी।

Hot this week

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...

Topics

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img