Friday, October 2, 2026
33.6 C
Bhopal

छोटे भाई ने बड़े को गोली मारी

दमोह में छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मार दी। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वारदात खमरिया गांव में सोमवार सुबह की है। दोनों भाइयों के बीच फसल कटाई के ठेके को लेकर विवाद हुआ था।

पुलिस के मुताबिक, बिहारी पटेल (50) और उसका छोटा भाई रघुवीर पटेल उर्फ वीरन खेतिहर मजदूर हैं। बिहारी ने गांव के ही सुख सिंह से उड़द फसल की कटाई का ठेका कम दाम पर ले लिया था। इस पर रघुवीर को आपत्ति थी।

रविवार रात दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया। परिजन ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। सोमवार सुबह बिहारी पटेल फसल कटाई के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में लाइसेंसी बंदूक लेकर बैठे वीरन ने गोली चला दी। जो बिहारी के सीने में जा लगी।

अस्पताल लेकर पहुंचा बेटा फायरिंग की आवाज सुनकर बिहारी का बेटा प्रकाश मौके पर पहुंचा। पिता को जमीन पर पड़ा देखा। सीने से खून बह रहा था। प्रकाश साथियों के साथ पिता बिहारी को लेकर हटा सिविल अस्पताल पहुंचा।

जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

देखिए, घटनाक्रम की 3 तस्वीरें…

परिजन ने पकड़कर कमरे में बंद किया बिहारी की बहू वर्षा ने पुलिस को बताया- चाचा रघुवीर सुबह बंदूक लेकर घर आए थे। मैंने कहा कि अगर मुझे मारना चाहते हो तो मार दो, लेकिन उन्होंने कहा कि वे मुझे नहीं मारेंगे। इसके बाद वे चले गए।

जब मेरे ससुर खेत जा रहे थे तो रास्ते में ही चाचा ने उन पर गोली चला दी। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। बंदूक छीनकर कमरे में बंद कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीओपी प्रिया सिंधी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं। एफआईआर दर्ज कर केस की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस बोली- जमीन कितनी ली थी, स्पष्ट नहीं

फतेहपुर चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि ठेके पर फसल कटाई के लिए बड़े भाई बिहारी ने आरोपी वीरन से ज्यादा एकड़ जमीन ठेके पर ली थी। जमीन कितनी ली थी इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। इसी बात से आरोपी नाराज था।

आमतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में फसल कटाई या ठेके पर ली गई खेती में रुपयों के लेन-देन की जगह अनाज का लेन-देन होता है, इसलिए यहां पर भी रुपयों के लेन-देन की बात सामने नहीं आई है। चार भाइयों में बिहारी सबसे बड़ा था। आरोपी वीरन तीसरे नंबर का है। उसकी पांच बेटियां और एक बेटा है, जिसमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है। वहीं बिहारी का एक बेटा प्रकाश पटेल है।

Hot this week

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

Topics

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img