Tuesday, June 30, 2026
24 C
Bhopal

दंपती ने विला खरीदने के लालच में गंवाए 22 लाख

इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक महिला और उसके साथी को मुंबई से पकड़ा है। आरोपियों ने इंदौर के एक दंपती के साथ फेसबुक पर विला सस्ते में देने का विज्ञापन दिया। जिसमें धोखे से करीब 22 लाख की अमाउंट ठग ली।

इस मामले में क्राइम ब्रांच में पीड़ित दंपती ने शिकायत की। क्राइम ब्रांच ने मोबाइल डिटेल के आधार पर आरोपियों को दबोच लिया। उनके पास से 6 कीपैड मोबाइल, 5 स्मार्ट मोबाइल, 4 लैपटॉप सहित अन्य सामान जब्त किया है।

क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पदमावती कॉलोनी निवासी आकांक्षा पति विवेक वाजपेयी ने बताया था कि फेसबुक पर जयपुर राजस्थान स्थित दी दाऊ ओ मुंतजाए प्रोजेक्ट में फाइव स्टार विला बेचने के नाम उन्हें कुछ लड़कियों ने मोबाइल पर संपर्क किया।

जिसमें अलाटमेंट लेटर लेकर 22 लाख 17 हजार 500 रुपए की धोखाधड़ी की। आकांक्षा को जयपुर राजस्थान स्थित Di Dau O Muntajae प्रोजेक्ट में फाइव स्टार विला देने के नाम पर कुछ भी नहीं दिया गया। रुपए भी नहीं दिए गए।

मामले में पहले कॉल करने वाले प्रीत राव उर्फ प्रीति यादव निवासी आई ब्लॉक शिवराम पार्क नागलोई दिल्ली की जानकारी लगी।

उससे बात करने पर मालिक धर्मेंद्र उर्फ धीरज वाधवानी महिमा अलींजा पत्रकार कॉलोनी जयपुर राजस्थान की जानकारी सामने आई। क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।

Hot this week

भोपाल: SBI के साथ 1266 करोड़ की धोखाधड़ी, प्रवर्तन निदेशालय ने की बड़ी कार्रवाई

​नई दिल्ली/भोपाल। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को फर्जी व्यापारिक...

भोपाल: चेन स्नेचर जीजा-साले गिरफ्तार, झाबुआ से दबोची पुलिस

​भोपाल। कोलर रोड थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग के...

भोपाल: अशोका गार्डन में बच्ची को बहलाकर ले गया बाइक सवार, घंटों बाद मिली सुरक्षित

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में मंगलवार...

Topics

भोपाल: क्राइम ब्रांच की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार...

देवास: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का समापन, डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की दी सौगात

​देवास/सोनकच्छ। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बागेश्वर धाम सरकार से की भेंट, लिया आशीर्वाद

​भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img