Wednesday, July 1, 2026
23.9 C
Bhopal

रात दुर्गा प्रतिमा स्थापना जुलूस में डांस कर रहा था युवक सुबह फांसी लगा ली

कोहेफिजा थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर लालघाटी में मंगलवार तड़के एक युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुमित लोधी (21) पुत्र प्रदीप लोधी निवासी दुर्गा नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक सुमित सोमवार देर रात दुर्गा प्रतिमा स्थापना जुलूस में डांस कर रहा था। इसी दौरान उसने अपनी गर्लफ्रेंड को किसी अन्य युवक के साथ डांस करते देख लिया, जिसके बाद वह आहत होकर घर लौटा और सुबह फांसी लगा ली।

मृतक के भाई राहुल लोधी ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे तक सुमित दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में शामिल होकर डांस कर रहा था। वह खुश नजर आ रहा था। जुलूस के दौरान उसने गर्लफ्रेंड को किसी और लड़के के साथ डांस करते देखा। शायद वह इसी बात को लेकर परेशान हो गया। परिजन कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उसने यह कदम उठा लिया।

सुबह पड़ोसी ने दी सूचना परिवार के सदस्य रवि लोधी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह करीब 4:45 बजे पड़ोस में रहने वाली पुष्पा आचार्य ने सूचना दी कि बगीचे में किसी ने फांसी लगा ली है। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि सुमित यूकेलिप्टस के पेड़ पर बेल्ट से लटका हुआ था। तुरंत पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। जांच में पाया गया कि उसकी मौत हो चुकी थी।

पोस्ट मार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

कोहेफिजा पुलिस के अनुसार, शव को हमीदिया अस्पताल भेजा गया, जहां मंगलवार सुबह पोस्ट मार्टम कराया गया। परिजनों को शव सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो भी आया सामने घटना के बाद एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें सुमित देर रात दुर्गा उत्सव जुलूस में एक बच्चे को गोद में लेकर डांस करता हुआ नजर आ रहा है। यह वीडियो रात करीब 10 बजे का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने मृतक के फोन सहित अन्य चीजों को जब्त किया है।

Hot this week

भोपाल: SBI के साथ 1266 करोड़ की धोखाधड़ी, प्रवर्तन निदेशालय ने की बड़ी कार्रवाई

​नई दिल्ली/भोपाल। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को फर्जी व्यापारिक...

भोपाल: चेन स्नेचर जीजा-साले गिरफ्तार, झाबुआ से दबोची पुलिस

​भोपाल। कोलर रोड थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग के...

भोपाल: अशोका गार्डन में बच्ची को बहलाकर ले गया बाइक सवार, घंटों बाद मिली सुरक्षित

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में मंगलवार...

Topics

भोपाल: SBI के साथ 1266 करोड़ की धोखाधड़ी, प्रवर्तन निदेशालय ने की बड़ी कार्रवाई

​नई दिल्ली/भोपाल। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को फर्जी व्यापारिक...

भोपाल: चेन स्नेचर जीजा-साले गिरफ्तार, झाबुआ से दबोची पुलिस

​भोपाल। कोलर रोड थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग के...

भोपाल: अशोका गार्डन में बच्ची को बहलाकर ले गया बाइक सवार, घंटों बाद मिली सुरक्षित

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में मंगलवार...

भोपाल: क्राइम ब्रांच की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार...

देवास: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का समापन, डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की दी सौगात

​देवास/सोनकच्छ। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बागेश्वर धाम सरकार से की भेंट, लिया आशीर्वाद

​भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img