Monday, August 17, 2026
22.1 C
Bhopal

24 सितंबर 2025MP की फटाफट बड़ी खबरें

    यूपी की नगीना सीट से सांसद और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने सुसाइड की धमकी दी है। रोहिणी इंदौर की रहने वाली हैं, वर्तमान में स्विट्जरलैंड में रहती हैं।
    एक पोस्ट में रोहिणी ने चंद्रशेखर, उनकी पत्नी और बच्चे की तस्वीर पोस्ट की। जिसमें चंद्रशेखर को गाली देते हुए लिखा, मेरा जीवन बर्बाद कर के खुशियां मना रहा है। आज ही तेरे नाम पर जहर खाऊंगी। तूने मुझे खत्म कर दिया।
    रोहिणी ने पीएम मोदी और पीएमओ को टैग करते हुए लिखा- मेरी लाश भी भारत वापस मत लाना। किसी ने नहीं सुनी मेरी। सब अपराधी का साथ देते रहे। तुम सब को मेरा अंतिम अलविदा…
    कांग्रेसी किसानों को 3100 रुपये धान का समर्थन मूल्य नहीं मिलने और लाड़ली बहनों को अभी तक 3000 की राशि नहीं दिए जाने को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विरोध प्रदर्शन करने काली झंडे लेकर कार्यक्रम में जा रहे थे। लेकिन तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
    मैहर में नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। कटनी साउथ-सतना-कटनी साउथ के बीच 13-13 ट्रिप अनारक्षित मैहर मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। ये ट्रेनें कुछ स्टेशनों पर रुकेंगी।
    खंडवा पुलिस ने कब्रिस्तान में शवों के साथ छेड़छाड़ करने वाले अय्युब खान को गिरफ्तार किया। वह दो पत्नियों की हत्या का दोषी है और आजीवन कारावास काट चुका है। अमावस्या की रात को वह कब्रें खोदकर शवों के साथ छेड़छाड़ करता था, ताकि लोग इसे हिंदू तांत्रिक क्रिया समझें
    एक तरफ नवरात्र पर्व के चलते हर कोई मां की भक्ति में ली है तो वहीं दूसरी ओर ऐसा मामला सामने आया जिससे हर कोई आश्चर्य में पड़ गया। नवरात्र के तीसरे दिन बुधवार सुबह नौगांव थाना अंतर्गत इंदौर अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ग्राम पीपलखेड़ा में एक चाय की गुमटी पर निर्दई मां अपनी एक अज्ञात नवजात बच्ची को छोड़कर चली गई।
    जिले के विकासखंड करंजिया क्षेत्र अंतर्गत कस्बा गोरखपुर की छोटी पुलिया से पास से ग्राम चरखुटिया पहुंच मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह डिंडौरी से अमरकंटक मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। जानकारी लगने पर नायब तहसीलदार करंजिया शैलेष गौर, गाड़ासरई थाना प्रभारी गिरवर सिंह उईके पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
    कांग्रेसी बोलते हैं, भाजपा सरकार फर्जी में लाड़ली बहनों को पैसे बांटती है। लाड़ली बहने पैसे मिलते ही दारू पी जाती है। बहने यह बात याद रखना, ऐसे कांग्रेसी यदि आपके गली मोहल्ले में आए तो हिसाब चुकता करना हैं। ये बात बुधवार को बालाघाट के कटंगी में कृषि उपज मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहीं।

    Hot this week

    नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

    ​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

    प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

    ​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

    Topics

    नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

    ​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

    प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

    ​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

    टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

    ​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

    मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

    स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...
    spot_img

    Related Articles

    Popular Categories

    spot_imgspot_img