Thursday, July 2, 2026
27.7 C
Bhopal

भोपाल में महिला आरक्षक से मां-बेटे ने की बदसलूकी

भोपाल के रेत घाट पर ट्रैफिक पुलिस की महिला आरक्षक के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। स्कूटर सवार मां और बेटे ने बदसलूकी की। पीड़िता की शिकायत पर तलैया पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना मंगलवार की रात की है और एफआईआर जांच के बाद बुधवार दोपहर को दर्ज की गई।

पुलिस के मुताबिक, प्रिया पाटीदार मंगलवार को रेतघाट स्थित यातायात चौकी के सामने वाहनों की चेकिंग कर रही थी। राजा भोज सेतु की ओर से वीआईपी रोड की तरफ आए स्कूटर पर नंबर प्लेट नहीं थी। स्कूटर चलाने वाला हेलमेट भी नहीं लगाया था। यह देख प्रिया ने स्कूटर सवारों को रोक लिया। महिला आरक्षक ने हेलमेट न होने पर फाइन भरने की बात कही।

फाइन भरने की बात सुनते ही भड़क गया युवक

फाइन भरने की बात को सुनते ही स्कूटर सवार लड़का बौखला गया। कहने लगा- पैसे नहीं हैं। यह सुन महिला आरक्षक ने लाइसेंस दिखाने की बात कही। लड़के ने लाइसेंस भी नहीं दिखाया। इसको लेकर गहमा-गहमी हो गई और स्कूटर सवार मां-बेटे महिला आरक्षक से अभद्रता करने लगे। पास खड़े यातायात पुलिस के जवानों ने महिला और उसके बेटे को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों सुनने को तैयार नहीं थे।

कुछ देर बाद दोनों वहां से यह कहते हुए चले गए कि उनके परिवार का कोई सदस्य हमीदिया में भर्ती है। तलैया थाना प्रभारी दीपक डेहरिया ने बताया कि आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। दोनों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img