Thursday, August 13, 2026
22.1 C
Bhopal

बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों और लोगों को टक्कर मार दी

इंदौर में एक बार फिर एक बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों और लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला घायल हो गई। हादसा शनिवार रात शहर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र के लोहा मंडी ब्रिज का है।

बताया जा रहा है कि यहां एक मिनी ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। जिसके बाद उसने कई वाहनों को रौंदा। एक लोडिंग वाहन से टकराने के बाद ट्रक रुक गया। जिसमे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस ने ट्रक जब्त कर वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है।

लोडिंग वाहन से टकराने के बाद रुका ट्रक हादसे के बाद पुलिस ने घटना को लेकर प्रेस नोट जारी किया है। जिसमें बताया कि इस हादसे में स्कूटी चालक शर्मिला पति इस्लाम पटेल निवासी भीमा नगर को मिनी ट्रक ने टक्कर मारी है। इसमें उसे मामूली चोट आई हैं। पुलिस के अनुसार मिनी ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे। जांच में ड्राइवर भी नशे में नहीं पाया गया है। एक लोडिंग वाहन से टकराने के बाद गाड़ी रुकी, जिसमें बड़ा हादसा टल गया है।

वाहन को थाने में खड़ा करवाया गया है। ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- ‘मिनी ट्रक तीन-चार वाहनों और लोगों को टक्कर मारते आया है। यह नवलखा से टक्कर मारते हुए ला रहा है। दो से तीन गाड़ियां इसने तोड़ दी। यह बड़ा एक्सीडेंट है।’

हादसे की तस्वीरें देखिए –

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img