Tuesday, September 29, 2026
28.1 C
Bhopal

महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग का केस

सिटी कोतवाली पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग का केस शनिवार को दर्ज किया है। महिला ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने खुद को अविवाहित बताकर उससे जान-पहचान बढ़ाई और बाद में उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़िता ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी जान-पहचान विजयसिंह राठौड़ नामक युवक से हुई थी। युवक ने खुद को अविवाहित बताया और धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ा ली। जब महिला को पता चला कि आरोपी शादीशुदा है, तो उसने उससे दूरी बना ली।इसके बाद आरोपी नाराज रहने लगा और महिला के घर के आसपास चक्कर लगाने लगा।

नशे में महिला के घर पहुंचा था आरोपी

पीड़िता के अनुसार, आरोपी शराब के नशे में कई बार उसके घर पहुंचा और जबरदस्ती करने की कोशिश की। एक शाम वह अचानक घर में घुस आया और गलत नीयत से महिला को कंधों से पकड़कर खींचने लगा। महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला, लेकिन जाते-जाते उसे और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी।

फोटो और रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी दी

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने पुरानी चैट, फोटो और रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे की मांग की। बदनामी के डर से महिला ने फोन-पे के जरिए कुछ पैसे भी भेजे, लेकिन आरोपी नहीं रुका। वह आए दिन घर के बाहर गाड़ी खड़ी कर रिकॉर्डिंग बजाता और आसपास के लोगों को चैट दिखाकर महिला की छवि खराब करता रहा।

महिला बोली- मेरा घर से निकला मुश्किल हो गया

पीड़िता का कहना है कि लगातार हो रही ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना के कारण उसका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। बार-बार मिल रही धमकियों और पैसों की मांग से परेशान होकर उसने आखिरकार हिम्मत जुटाई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

महिला थाना प्रभारी अनुराधा सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 333, 296, 308(2) और 351(2) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

Hot this week

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

Topics

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img