Sunday, June 28, 2026
25.4 C
Bhopal

भोपाल में सरेराह युवक का मोबाइल झपटा

भोपाल के टीला जमालपुरा इलाके में दिन दहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। कार में बैठे युवक के हाथ से थिंक गैस पेट्रोल पंप बैरसिया बस स्टैंड से युवक ने मोबाइल फोन झपट लिया। पीड़ित तत्काल पास खड़े पुलिसकर्मियों के पास पहुंचा। जिसके बाद सर्चिंग शुरू की गई। इस दौरान आरोपी को घटना स्थल के करीब से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

टीआई डीपी सिंह के मुताबिक दीपक साहू (22) निवासी करोंद निशातपुरा इलाके में स्थित एक गार्मेंट्स शॉप में काम करता है। रविवार की सुबह चार के साथ कार में सीएनजी भरवाने बैरसिया बस स्टैंड आया था। गैस भरवाने के बाद चाचा कार से उतारकर पेमेंट दे रहा था, इसी बीच युवक कार की अगली सीट पर बैठकर मोबाइल फोन चला रहा था।

इस दौरान उसने कार का विंडो खोल रखा था। तभी एक अज्ञात युवक आया, उसने दीपक के हाथ से मोबाइल फोन झपटा और फरार हो गया। युवक ने कार से उतरकर शोर मचाया, आरोपी का पीछा किया। पास में मौजूद पुलिस को मामले की जानकारी दी। तब पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दीपक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img