Tuesday, September 29, 2026
28.1 C
Bhopal

रेलकर्मी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

सूखीसेवनिया के भदभदा स्टेशन पर रेलकर्मी ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय से ड्यूटी पर था, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। रविवार की दोपहर को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

एसआई सीएल यादव के मुताबिक अवधेश साहू पुत्र दुबेलाल साहू (40) निवासी गली नंबर पांच द्वारका नगर बजरिया में रहता था और रेलवे में की मेन के पद पर कार्यरत था।

साथी के साथ भदभदा स्टेशन रविवार की सुबह पहुंचा था। यहां उसे ट्रैक चेक करना था, ट्रेन से उतरते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

चार बेटियों का पिता था

मृतक चार बेटियों का पिता था, हादसे के समय ट्रेन की गति धीमी थी। इसी दौरान उसने और साथी ने ट्रेन से उतरने का प्रयास किया। साथी उतर गया, लेकन अवधेश का ट्रेन से उतरते समय बैलेंस बिगड़ गया।

जिससे वे ट्रेन की चपेट में गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद बॉडी को पीएम के लिए रवाना किया।

Hot this week

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img