Thursday, October 15, 2026
20.7 C
Bhopal

विवाहिता से एक सप्ताह में दो बार रेप

ग्वालियर में पति से अलग रह रही एक 35 वर्षीय विवाहिता के साथ सात दिन में दो बार दुष्कर्म हुआ है। दुष्कर्म करने वाले मकान मालकिन के भाई हैं। बेटी की हत्या की धमकी देकर पहले एक ने गंदी हरकत की। सात दिन बाद आरोपी के छोटे भाई ने भी इसी तरह दुष्कर्म किया है। महिला का आरोपियों के घर पर आना जाना था।

हर कार्यक्रम में वह शामिल होती थी। घटना 3 जुलाई और 7 जुलाई 2025 की बताई जा रही है। बदनामी के डर से महिला खामोश रही, लेकिन अब उसने हिम्मत कर महाराजपुरा थाना में शिकायत की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है।महाराजपुरा थाना क्षेत्र के बीएसएफ कॉलोनी में रहने वाली 35 साल की विवाहित महिला मूल रूप से वह धौलपुर राजस्थान की रहने वाली है। आठ साल से पति से अलग रह रही है। वह अपनी बेटी के साथ शताब्दीपुरम बीएसएफ कॉलोनी में किराए से कमरा लेकर रह रही है। उसने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि जिस मकान में रहती हूं वह एक परिचित महिला का घर है। अक्सर मकान मालकिन के भाई राजेन्द्र शर्मा व संतोष शर्मा निवासी गोहद भिंड का आना जाना लगा रहा है। उनसे भी मेरे पारिवारिक संबंध हो गए थे। उनके यहां शादी समेत अन्य कार्यक्रम में आना जाना होता था।

सात दिन में दो बाद हुई गंदी हरकत महिला ने बताया कि 3 जुलाई 2025 को मकान मालकिन का भाई राजेंद्र शर्मा बहन घर आकर रुक गया था करीब रात 12 बजे वह कमरे में अकेली सो रही थी तभी राजेंद्र शर्मा उसके कमरे में घुस आया और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी कि उसने अगर यह बात किसी को बताई तो उसे और उसकी बेटी को जान से मार देगा। जिस कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई।

इसके बाद 10 जुलाई 2025 को मकान मालकिन के घर उसका छोटा भाई संतोष शर्मा आया। संतोष ने रात 11 बजे पीड़ित महिला के कमरे में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसने भी महिला को धमकाया कि किसी से कुछ कहा तो बेटी की जान ले लेगा। डर और बदनामी के कारण यह बात महिला ने किसी को नहीं बताई। मकान बदलने के बाद वह महाराजपुरा थाना पहुंची है और मामले की शिकायत महाराजपुरा थाना में की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर रेप का मामला दर्ज कर लिया है। सीएसपी रोबिन जैन का कहना है-

एक विवाहिता के साथ उसकी मकान मालिक के दो सगे भाइयों ने सात दिन के अंतराल पर बारी-बारी से दुष्कर्म किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Hot this week

मिसरोद टीआई निलंबित: ‘जय जोहार’ पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज का मामला, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन...

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

भोपाल: बीड़ी के गुल से बिस्तर में लगी आग, पैरालिसिस पीड़ित बुजुर्ग की मौत

भोपाल (गौतम नगर): आरिफ नगर की नई बस्ती में मंगलवार...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

Topics

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे प्रभारी डिप्टी रेंजर, 3 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

​छिंदवाड़ा: जिले के बिछुआ में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार...

8 करोड़ के फर्जी बिलों से टैक्स चोरी की कोशिश, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल: राजधानी में साइबर ठगी और फर्जीवाड़े का एक चौंकाने...

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img