Thursday, February 12, 2026
21.1 C
Bhopal

भोपाल के मारवाड़ी रोड पर बैंक में आग लगी

भोपाल के मारवाड़ी रोड स्थित सेंट्रल बैंक ब्रांच में देर रात आग लग गई। राहगीरों ने बैंक के अंदर से धुआं निकलते देखा। इसके बाद दमकलें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। शार्ट सर्किट की वजह से आग लगना सामने आया है। आग से बैंक के कुछ दस्तावेज भी जल गए।

आग लगने के बाद फायर अलॉर्ट सिस्टम भी एक्टिव हो गया। इस वजह से मौके पर भीड़ इकट्‌ठा हो गई। जूनानी सफाखाना और फतेहगढ़ से दमकलें मौके पर पहुंची। रात डेढ़ बजे बाद आग पूरी तरह से काबू में आ पाई।

दस्तावेज जल गए बैंक में आग लगने से कई दस्तावेजों के जलने की खबर है। हालांकि, बैंक प्रबंधन की ओर से यह साफ नहीं किया गया है। बैंक अधिकारी नुकसान का आकलन करने में लगे हैं। दूसरी ओर, रुपए सुरक्षित है।

मौके पर पहुंचने में लग गया समय दमकलकर्मी राजेंद्र बाथम ने बताया कि आग बुझाने में करीब दो घंटे लगे। शार्ट सर्किट से आग लगी थी। कितना नुकसान हुआ, यह बैंक प्रबंधन आकलन कर रहा है।

संकरी गलियां सबसे बड़ी चुनौती

पुराने शहर के बाजार और रहवासी इलाकों में सड़कें संकरी हैं। इस कारण आग लगने पर बड़े फायर व्हीकल समय पर नहीं पहुंच पाते। कई बार जाम की समस्या भी रहती है, इसलिए छोटे व्हीकल बाजार या रहवासी इलाकों में भेजे जाएंगे।

शनिवार-रविवार की रात में मारवाड़ी रोड स्थित सेंट्रल बैंक तक पहुंचने में दमकलकर्मियों को खासी मशक्कत करना पड़ी। लोगों ने भी आगे आकर मदद की और सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को हटाया। जैसे-तैसे दमकल के लिए रास्ता बनाया गया।

Hot this week

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

Topics

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img