Friday, August 14, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में ट्रैक्टर के कारण हो गई पिटाई

भोपाल। कोलार स्थित कजलीखेड़ा में एक महिला ने घर के सामने से निकल रहे ट्रैक्टर का रास्ता रोक लिया और दूसरी गली से ट्रैक्टर ले जाने को कहा, वहीं जब ट्रैक्टर सवार महिलाओं ने इसका विरोध किया तो उस महिला ने उनकी पिटाई कर दी। साथ ही अपने परिचित पुलिसकर्मी को फोन कर बुलाया और उन पर ही कार्रवाई का दबाव बनाने लगी।

घर के सामने से गुजरना दूभर

महिला की गुंडागर्दी से परेशान पीड़ित पक्ष गांव के अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर पर थाने पहुंचा और प्रदर्शन करते हुए महिला के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने कहा कि पुलिसकर्मी अखिलेश शर्मा महिला को संरक्षण दिए है, जिसके चलते उसने ग्रामीणों का घर के सामने से गुजरना दूभर कर दिया है। पीड़ित महिला छोटी बाई बंजारा की शिकायत पर कजलीखेड़ा चौकी में एनसीआर की कार्रवाई की गई है।

पीछे वाली गली से गुजरने को कहती है महिला

एसआइ संतोष सिंह के अनुसार कमला कीर नामक महिला कजलीखेड़ा में रहती है। उसी गांव में रहने वाली छोटी बाई बंजारा और उसके स्वजनों का आरोप है कि महिला घर के सामने ट्रैक्टर समेत अन्य वाहनों का रास्ता रोक लेती है और पीछे वाली गली से गुजरने को कहती है। उनका आरोप है कि आरक्षक अखिलेश महिला को संरक्षण देता है। रविवार को सुबह करीब 12 बजे भी ट्रैक्टर निकलने को लेकर विवाद हुआ था। छोटी बाई बंजारा की शिकायत पर एनसीआर की कार्रवाई की गई है।

Hot this week

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...

Topics

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img